फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से पिता-पुत्री समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर(मुरादाबाद)। मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर नचना नदी के पुल के पास रविवार सुबह करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक पर सवार पिता-पुत्री व भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर टैंकर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाद में चालक को गिरफ्तार कर टैंकर को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम परशुपुरा बाजे निवासी चंद्रपाल(25) अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री मानवी की दवाई दिलवाने के लिए भतीजे विक्की(15) को साथ लेकर जनपद रामपुर के नगर टांडा बाइक से जा रहे थे। परिजनों के अनुसार, जैसे ही तीनों मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर नचना नदी के पुल के करीब पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर टैंकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने चंद्रपाल के पिता केहर सिंह की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाद में आरोपी टैंकर को गिरफ्तार कर टैंकर को बरामद कर लिया। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर नचना नदी के पुल के करीब टैंकर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें उनकी मौत हो गई। मामले में टैंकर को बरामद कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
परिवार के तीन सदस्यों की मौत से मचा कोहराम
परिवार के तीन सदस्यों की मौत से ग्राम परशुपुरा बाजे एवं आसपास के गांवों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि चंद्रपाल एक गन्ना मिल में मजदूरी का कार्य करता था। बेटी व पति की मौत से पत्नी रीना कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पढ़ने में होशियार था विक्की
परिजनों का कहना है कि विक्की पढ़ाई लिखाई में काफी होशियार था। वह अपनी कक्षा में अच्छे अंकों से पास होता था। घरेलू काम हो या फिर खेती का काम वह सभी काम मन लगाकर किया करता था, इसी वजह से वह परिवार एवं गांव वालों का लाडला था। उसकी मौत का गम जहां परिवार को है वहीं गांव वाले भी विक्की की मौत से बहुत गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें