मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस को सात नए डिप्टी एसपी मिल गए। डा. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में शुक्रवार एसपी ने शपथ दिलाई। विभिन्न कारणों ने इनकी ट्रेनिंग देरी से पूरी हुई है। अब अलग-अलग जनपदों में इन्हें तैनाती दी जाएगी।
वर्ष 2017 में डिप्टी एसपी के 86वें बैच का चयन हुआ था। जिसमें 79 प्रशिक्षु को प्रशिक्षण के लिए डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में भेजा गया था। एक नवंबर को 72 डिप्टी एसपी प्रशिक्षण पूरा कर पास आउट हो गए थे। परेड की सलामी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ले ली थी। पास आउट होने वाले 72 डिप्टी एसपी की अलग-अलग जनपदों में तैनाती हो चुकी है। इस बैच के सात डिप्टी एसपी की विभिन्न कारणों ने ट्रेनिंग देरी से पूरी हुई थी। कोरोना गाइड लाइन की वजह से सादा समारोह में सात नए डिप्टी एसपी को एसपी राजेश कुमार ने शपथ दिलाई।
पास आउट होने वालों में उन्नाव के मयंक तिवारी, गाजियाबाद के विदुष सक्सेना, गाजीपुर के संगम कुमार, लखनऊ के गौरव सिंह, मथुरा के डा. देवेंद्र पचौरी, प्रयागराज के अतुल पांडेय और प्रतापगढ़ की गुंजन सिंह हैं। इस दौरान सैन्य सहायक जटाशंकर राव, पुलिस उपाधीक्षक पूनम मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।