कुंदरकी। दुबई में प्रेम विवाह करने वाले एक युवक का दूसरी शादी करने का मंसूबा फेल हो गया दूल्हा बनने के ऐन वक्त पंजाब की रहने वाली पहली पत्नी पुलिस के साथ घर पहुंच गई और शादी का विरोध कर दिया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और बरातियों को बंधक बना लिया। 24 घंटे बाद 25 लाख रुपये में समझौता हुआ।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव से मैनाठेर थाना क्षेत्र में जानी थी लेकिन जिस शादी हॉल में बरात गई तो वह पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित था। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की दोपहर हंगामा शांत हो गया तो युवक अपने घर से निकल कर दूसरी जगह से दूल्हा बनकर बरात लेकर शादी हॉल में पहुंच गया। पहले से शादीशुदा होने का पता दुल्हन पक्ष को भी लग गया। उन्होंने दूल्हे समेत बरात को शादी हॉल में ही घेर लिया हालांकि बरातियों को तो कुछ देर बार जाने दिया गया लेकिन दूल्हा और उसके परिजनों को बैठाए रखा।
बताते हैं कि शुक्रवार की शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ जिसमें 25 लाख रुपये देने की बात पर सहमति बनीं तब जाकर दूल्हा और उसके परिजनों को घर जाने की इजाजत मिल सकी। चोरी छिपे दूसरी शादी के प्रयास का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। संवाद