मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में स्थित अस्पताल में मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस वाले मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। कुुछ ही देर मे इंस्पेक्टर मझोला भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दो पक्षों को समझाकर शांत कराया।
बदायूं के बिल्सी निवासी दो मई को टीपी नगर मरीज को मझोला के टीपी नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार शाम को अचानक मरीज की हालत खराब होने की जानकारी देते हुए एक पेमेंट करने के लिए दबाव बनाने लगे। इसी बीच मरीज की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर टीपी नगर चौकी पर तैनात सिपाही मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला शांत कराने की कोशिश की तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि किसी पक्ष ने भी तहरीर नहीं दी है। दोनों के बीच समझौता हो गया था।