पहले इलाज के नाम पर मांगे पैसे
महिला ने दरोगा को धमकी दी कि फोन पर बात नहीं करने पर उसके खिलाफ झूठी शिकायत कर वह केस दर्ज करा देगी। उच्चाधिकारियों से शिकायत करेगी। बताया कि उसकी तबीयत खराब है। इलाज के लिए पैसे चाहिए। झांसे में आए दरोगा ने महिला को 15 अप्रैल 2024 को 10 हजार, 23 मई को 15 हजार रुपये दिए।
नौकरी जाने के भय से दरोगा ने कई किश्तों में महिला को चार लाख रुपये दिए। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि पुलिस इस केस की विवेचना कर रही है।
कई लोगों के खिलाफ दर्ज करा चुकी है केस
दरोगा का कहना है कि महिला ने सेंट्रल दिल्ली में एक युवक के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया था। इसी प्रकार अभियुक्त के पिता ने महिला के खिलाफ थाना गोकुलपुरी, नार्थ ईस्ट दिल्ली में केस दर्ज कराया था। सिपाही के खिलाफ दर्ज केस की विवेचना में आरोप झूठे पाए गए। दरोगा का कहना है कि महिला ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।