फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सात नवंबर से लखनऊ से मुरादाबाद के रास्ते सहारनपुर तक चलेगी वंदे भारत, रेलमंत्री वैष्णव ने साझा की जानकारी

Sun, 02 Nov 2025 12:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सात नवंबर से शुरू होगी। यह ट्रेन सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद और रुड़की होते हुए सहारनपुर पहुंचेगी। यह सेवा सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन मिलेगी। 
विज्ञापन
 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से सहारनपुर के बीच सात नवंबर से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन मुरादाबाद से होकर गुजरेगी। इससे सीतापुर के रास्ते चक्रतीर्थ नैमिषारण्य के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को राहत हो जाएगी। ट्रेन के संचालन की सूचना कुछ दिन पूर्व रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर साझा की थी।

विज्ञापन


इसके बाद ट्रेन की समयसारिणी आदि तैयार कर नोटिफिकेशन जारी किया गया। लखनऊ से पहली बार सीतापुर भी वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड जाएगा। ट्रेन संख्या 26504 वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह पांच बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होकर सीतापुर सुबह 5:55 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद शाहजहांपुर, बरेली होते हुए मुरादाबाद 9:27 बजे पहुंचेगी। नजीबाबाद, रुड़की होते हुए सहारनपुर दोपहर पौने एक बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 26503 वंदे भारत एक्सप्रेस भी सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सहारनपुर से दोपहर तीन बजे चलकर रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद 6:10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसके बाद बरेली, शाहजहांपुर होते हुए सीतापुर रात 9:50 बजे और लखनऊ जंक्शन रात 11 बजे पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

रेलवे ने माल ढुलाई बढ़ाने के लिए व्यापारियों से किया संवाद
रेलवे ने मंडल के विभिन्न स्टेशनों से माल ढुलाई बढ़ाने के लिए व्यापारियों के साथ संवाद किया। डीआरएम कार्यालय के मनन सभागार में मंडल भर के व्यापारियों के साथ बैठक हुई। डीआरएम संग्रह मौर्य व अन्य अधिकारियों ने व्यापारियों से सुझाव लिए।

बैठक में टाटा स्टील लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट, जगदीश इंटरनेशनल, जेएम बख्शी, डीपी वर्ड, हिंद टर्मिनल, अडानी लोजिस्टिक, अडानी सीमेंट, आईओसीएल, बीपीसीएल समेत विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों के 40 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

मंडल में माल यातायात के संबंध में व्यापारियों की समस्याओं को अधिकारियों ने सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। सीनियर डीसीएम (फ्रेट) ऋचा शर्मा ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में अक्तूबर 2025 तक कुल लोडिंग 3.7 मिलियन टन हुई है।

इससे मंडल को 349 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। अमरोहा, बुंदकी, इकबालपुर, हरदोई, बिजनौर, रुड़की, रामपुर, चंदौसी गुड्स शेड आदि में व्यापारियों को सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें