फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टीईटी परीक्षा : दोपहर दो से शाम सात बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद में रविवार को 39 केंद्रों पर होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) नकलविहीन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने भी यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए भारी वाहन एवं रोडवेज की बसों का शहर में तीन घंटे प्रवेश बंद रखने का निर्णय लिया है। दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक रोडवेज की बसें शहर में प्रवेश नहीं करेंगी। इसके अलावा पास धारक भारी वाहन भी दोपहर दो बजे के बाद शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यातायात अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता (यूपी टीईटी) परीक्षा होगी। मुरादाबाद में 39 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होनी है। प्रथम पाली सुबह दस बजे से दोपहर 2.30 बजे तक चलेगी, जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 02.30 बजे से 05.00 बजे तक होगी। इसमें लगभग 34,357 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके अलावा काफी संख्या में परीक्षार्थियों के अभिभावक भी उनके साथ आने की संभावना है। इसे देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
यह रहेगा नया रूट प्लान
1- एसपी यातायात ने बताया कि बिजनौर और कांठ की तरफ से मुरादाबाद आने वाली रोडवेज की बसें दोपहर दो बजे तक ही पूर्व की भांति चलेंगी। दोपहर दो बजे के बाद शाम सात बजे तक नई तहसील और किला तिराहा से शहर में नहीं आएंगी, वहीं से सवारियां लेकर वापस चलीं जाएंगी।
विज्ञापन

2- संभल रोड, दिल्ली रोड, बिलारी रोड से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें दोपहर दो बजे के बाद शाम सात बजे तक आजाद नगर मोड़ तक आएंगी और वहीं से सवारियां लेकर वापस जाएंगी।
3- रामपुर और बरेली की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें दोपहर दो बजे तक पूर्व की भांति चलेंगी और दो बजे से शाम सात बजे तक हनुमान मूर्ति तिराहे तक आएंगी तथा वहीं से सवारियां लेकर वापस जाएंगी।
4- काशीपुर, टांडा और बाजपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें दोपहर दो बजे तक पूर्व की भांति चलेंगी और दो बजे से शाम सात बजे प्रेम वंडरलैंड फ्लाईओवर के नीचे तक आएंगी तथा वहीं से सवारियां लेकर वापस जाएंगी। इनके अलावा पास धारक भारी मालवाहक वाहन दोपहर दो बजे से शहर में प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें