फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल कर निकलें, लग सकता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी टेट परीक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने जहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। वहीं यातायात पुलिस ने भी यातायात व्यवस्था को लेकर प्लान बनाया है। बुधवार सुबह सात बजे से लेकर रात दस बजे तक भारी वाहन शहर में नहीं घुस पाएंगे। उन्हें शहर के एंट्री प्वाइंटों पर ही रोक दिया जाएगा। इसके अलावा रोडवेज व निजी बसों के लिए भी मार्ग तय किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि बुधवार को शहर में 35 केंद्रों पर यूपी टेट की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा दो पलियों में आयोजित की जा रही है। जिसमें दूसरे जनपदों से अभ्यर्थी और उनके अभिभावक आएंगे। तीस हजार से ज्यादा अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल रहेंगे तो उनके अभिभावकों के भी साथ होने के कारण यह संख्या लगभग पचास हजार हो सकती है। ऐसे में वाहनों की संख्या बढ़नी है। इससे शहर में जाम लग सकता है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे से लेकर रात दस बजे तक भारी वाहन शहर में नहीं घुसने दिए जाएंगे। रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के लिए शहर में मुख्य चौराहों और शहर के एंट्री प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि रोडवेज व निजी बसों के लिए भी रूट तय किए गए हैं। ताकी शहर में जाम न लग सके।
ये रहेगा रूट डायवर्जन
- कांठ रोड से आने वाली रोडवेज की बसें नई तहसील कांठ रोड तक आएंगी और उसी रास्ते से वापस जाएंगी।
- बिलारी, संभल रोड से आने वाली बसें आजाद नगर मोड़ टीपी नगर आएंगी और उसी रास्ते से वापस जाएंगी।
- ठाकुरद्वारा काशीपुर, स्वार टांडा रोड से आने वाली बसें काशीपुर तिराहा तक आएंगी और उसी रास्ते से वापस जाएंगी।
- रोडवेज की बसें स्टेशन की तरफ न आकर हनुमान मूर्ति, कोहिनूर तिराहा से होकर जाएंगी और उसी रास्ते से वापस आएंगी।
रेलवे और रोडवेज विभाग ने भी की तैयारियां
मुरादाबाद। परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर दौड़ती है। बस और ट्रेन में सवार होने के लिए अभ्यर्थियों में धक्कामुक्की तक हो जाता है। परीक्षा समाप्त होने के बाद अव्यवस्था न फैले। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ को भी अलर्ट किया गया है। इसके अलावा रोडवेज बस अड्डे पर भी पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

---
तीन जोन में बांटा शहर
मुरादाबाद। यूपी टैट परीक्षा को देखते हुए शहर को तीन जोन में बांटा गया है। जबकि 35 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। हर केंद्र पर एक दरोगा, दो सिपाही और दो महिला सिपाहियों की तैनाती की गई है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ भी एक सब इंस्पेक्टर की तैनात की गई है। शहर के तीनों में एक एक सीओ को तैनात किया गया है। इसके अलावा सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें