तीन दिन पहले भी शिक्षक ने डांटा था
पुलिस ने छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले एक छात्र से उसका विवाद हो गया था। तब शिक्षक ने दोनों छात्रों के सिर आपस में टकरा दिए थे। छात्र की डांट भी लगाई थी। तीन दिन पहले भी शिक्षक ने उन्हें डांट दिया था। इसके बाद से वह बदला लेने की फिराक में जुटा था।
कोतवाली गेट पर फूट-फूटकर रोई नानी
हमले का आरोपी छात्र रामपुर के गंगानगर का रहने वाला है। यहां कटघर क्षेत्र के डबल फाटक के पास अपनी नानी और मामा के साथ रहकर पढ़ाई करता है। पुलिस उसकी तलाश में नानी के घर पहुंची तो घटना की जानकारी हो पाई। इसके बाद नानी, मामा और अन्य रिश्तेदार भी कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान नानी फूट फूट कर रोने लगी। बोली कि मेरे बच्चे से गलती हो गई। उसे माफ कर दीजिए।