एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना महिला बीएलओ का हाल चाल
बूथ संख्या 289 पर कार्यरत महिला बीएलओ आभा सोलोमन की हालत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर सोमवार को कांठ के एसडीएम/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संत दास पंवार ने सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह के साथ विवेकानंद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बीएलओ के स्वास्थ्य की जानकारी ली है और चिकित्सकों से बेहतर इलाज के लिए कहा। शिक्षक और शिक्षिकाएं भी अस्पताल पहुंचीं।
24 नवंबर को मिली थी चेतावनी, कार्य पूरा करें नहीं तो होगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है जिसमें कांठ विधानसभा क्षेत्र 29 बूथों के बीएलओ को चेतावनी दी गई है। लेटर में लिखा गया है कि एसआईआर का कार्य में यह बीएलओ रुचि नहीं ले रहे हैं। अगर बीएलओ एसआईआर फीडिंग के कार्य नहीं करेंगे तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पत्र कांठ विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन राजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी छजलैट शिवम गुप्ता के हस्ताक्षर हैं।