फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दिल दहलाने वाली वारदात: पत्नी की चाकू से हत्या कर खुदकुशी की कोशिश, बच्चों को बचाने में मां की मौत

Fri, 01 Nov 2024 07:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल निवासी ने दिलशाद ने घरेलू विवाद में पत्नी परवीन की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद  खुद को भी घायल कर लिया। गंभीर हालत में दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां परवीन की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पवारी निवासी दिलशाद ने अपनी पत्नी परवीन (30) की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद के गले पर चाकू से वार कर जान देने का प्रयास किया है। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। महिला के मायके वालों का कहना है कि आरोपी आए दिन विवाद करता था।

विज्ञापन


इसी विवाद में चाकू मारकर हत्या की है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे दिलशाद अपने बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान पत्नी ने मारपीट करने के लिए मना किया। इसी बात पर गुस्साए आरोपी ने चाकू से परवीन के गले और पेट पर हमला कर दिया।

जब पत्नी को लहूलुहान हालत में देखा तो आरोपी ने खुद की गर्दन पर भी चाकू से हमला कर दिया। बच्चों की चीखपुकार होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पति-पत्नी को गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में महिला ने दम तोड़ दिया। दिलशाद की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद हो गया था। इसी दौरान महिला पर चाकू से हमला किया गया। जिसमें उसकी जान चली गई।
विज्ञापन


तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी का उपचार कराया जा रहा है। मृतका अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गई है। सबसे छोटा बेटा मात्र ढाई महीने का है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें