शोरूम की जांच में पकड़ी गड़बड़ी
कांठ रोड स्थित एक शोरूम की जांच के दौरान माचो कंपनी के कपड़े के प्रोडक्ट पर पूरी सूचनाएं अंकित नहीं थी। इस मामले में विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार लेडीज मोजू के पैकेट पर सही घोषणाएं अंकित नहीं थीं। इस मामले में विभाग ने नोटिस जारी कर 50 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
कार कोटिंग प्रोडक्ट पर लगाया जुर्माना
जांच के दौरान मैपले कार केयर साइलेंसर कोटिंग प्रोडक्ट के पैकेट पर घोषणाएं नियमानुसार नहीं पाई गईं। इस मामले में नोटिस जारी करने के बाद कंपनी ने 50 हजार रुपये जुर्माना जमा किया। प्राक्टर एंड ग्रैंबिल कंपनी ने अखबार में कपड़े धोने वाले प्रोडक्ट के लिए विज्ञापन प्रकाशित कराया था।
इसमें कीमत बताई गई थी, लेकिन मात्रा का प्रकाशन नहीं किया था। यह नहीं बताया गया था कि उपभोक्ता को कितनी मात्रा में वाशिंग पाउडर मिलेगा। इस मामले में कंपनी को नोटिस जारी करने के बाद विभाग ने 50 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है।
जूस कंपनी पर लगाया 1.25 लाख का जुर्माना
बाटमाप विभाग के जिला प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हरियाणा की कंपनी फ्रेस्का हजम जीरा का प्रोडक्ट बेचती है। जूस की जांच करने पर पता चला कि कंपनी ने पैक पर शुद्ध मात्रा अंकित नहीं की है। इस मामले में नोटिस जारी कर विभाग ने कंपनी से 1.25 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया।
जिले के शोरूम और ऑनलाइन कंपनियों की जांच करने पर कई गड़बड़ियां पकड़ी गईं। उपभोक्तओं को प्रोडक्ट के पैकेट पर आवश्यक जानकारी देनी चाहिए। इसी कारण पैकेजिंग एंड कम्युडिटी एक्ट के तहत जुर्माना लगाया गया है। - राजेश कुमार, जिला प्रभारी, बाटमाप विभाग