फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश सेवा की शपथ लेकर यूपी पुलिस का हिस्सा बने 30 डीएसपी, सीएम योगी ने की तारीफ

Sun, 04 Oct 2020 12:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मुरादाबाद स्थित डॉ. बी आर अंबेडकर पुलिस अकादमी में शनिवार को दीक्षांत समारोह के बाद 30 डिप्टी एसपी उत्तर का हिस्सा बन गए। मुख्य अतिथि डीजी ट्रेनिंग सुजान वीर ने सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। सर्वांग सर्वोत्तम रहे कैडेट को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। 
विज्ञापन


एक साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद शनिवार को 30 डिप्टी एसपी दीक्षांत समारोह का हिस्सा बने। जिसमें पांच महिला डीएसपी हैं। दौरान मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और सभी डिप्टी एसपी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए  शुभकामनाएं दी। 

दीक्षांत समारोह में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। सीएम योगी ने कहा कि यूपी पुलिस देश का सबसे बड़ा पुलिस बल है। कोविड के दौरान भी पुलिस ने सुरक्षा सेवा की जो अद्भुत मिसाल पेश की है उसकी प्रशंसा हुई है। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि हम सबको भी आम जनमानस की भावनाओं का सम्मान करना होगा। हम बदलते हुए अपराध के तौर तरीकों पर अंकुश लगा सकते हैं। एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी रमित शर्मा, डीआईजी पूनम श्रीवास्तव, एसएसपी प्रभाकर चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें