फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पत्नी की हत्या कर नदी में फेंक दिया शव, पति और उसका साथी गिरफ्तार, कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान

Fri, 26 Jul 2024 12:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पत्नी की हत्या करने के आरोपी और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि महिला के शव को नदी में फेंक दिया था। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
कटघर पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर थाना क्षेत्र में युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसका शव रामगंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रामपुर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र के गांव मोती नगर टांडा बादली निवासी विजय सैनी ने बताया कि उसने अपनी बहन प्रीति की शादी 19 अप्रैल 2018 को कटघर के पंडित नगला निवासी हीरा के साथ की थी।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति हीरा, ससुर भारत सिंह, सास दहेज में कार की मांग करने लगे थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। प्रीति ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। इस मामले में पति और ससुर को जेल भेजा गया था।

इसी कारण पति और सास ससुर प्रीति से रंजिश रखते थे। पांच जुलाई की रात आठ बजे प्रीति ने अपनी मां जानकी देवी से फोन पर बात की थी। इसके बाद उसका मोबाइल अचानक बंद हो गया। सात जुलाई को कॉल करके उसके पति हीरा ने बताया कि प्रीति घर से बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं आई है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर मायके आ गए और उन्होंने पति पर गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हीरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब उसने बताया कि उसने प्रीति की हत्या करने क बाद अपने साथी आकाश के साथ मिलकर उसकी लाश रामगंगा नदी में फेंक दी है।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि महिला के भाई विजय सैनी की तहरीर पर प्रीति के पति हीरा, ससुर भारत सिंह, सास लालानी और आकाश के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, हत्या कर शव गायब करने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी पति हीरा और उसके आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें