पत्नी और बेटी ने की हाथापाई, वकीलों ने किया बीच बचाव
शाहबाद में घरेलू हिंसा की तारीख पर आए व्यक्ति को पहली पत्नी और बेटी ने घेर लिया। हाथापाई भी हुई। दूसरी पत्नी व केस को लेकर व्यक्ति के साथ तहसील में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बीच पहुंचे लोगों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन मामला शांत नहीं हो पाया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का निकाह करीब 25 वर्ष पहले हुआ था। पहली शादी के करीब दस साल बाद व्यक्ति ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी करने पर पहली पत्नी ने घरेलू हिंसा और खर्च के लिए पति पर दावा कर दिया था।
आरोप है कि बुधवार को जब पति घरेलू हिंसा के केस में तारीख पर तहसील में पहुंचा, तो पहले से मौजूद पहली पत्नी व बेटी ने उसे घेर लिया और हाथापाई शुरू कर दी। मामले को शांत करने के लिए तहसील के कई अधिवक्ता व अन्य लोगों ने कोशिश, लेकिन वह नहीं माने।
पहली पत्नी और बेटी ने बताया कि व्यक्ति ने उन्हें छोड़ चुका है। जिसके लिए वह खर्चे को कहती है। लेकिन पति पहली पत्नी की ओर ध्यान नहीं देता है। वही पति भी मां-बेटी पर हाथापाई करने का आरोप लगा रहा था।