फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जान बचाने को पेड़ का सहारा लिया, खत्म हुईं जिंदगियां, बार-बार चमक रही थी बिजली, रेहान-महबूब ने बताई कहानी

Thu, 02 Jul 2026 01:32 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

यूपी के मुरादाबाद में बिजली का कहर देखने को मिला। यहां खेत में काम कर रहे युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। पांच लोगों ने बारिश होने और बिजली चमकने पर पेड़ का सहारा लिया था। इसी पेड़ पर बिजली गिर गई।
विज्ञापन
दो की मौत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुरादाबाद में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। मझोला थाना इलाके के गांगन वाली मैनाठेर गांव में गौशाला के पास बुधवार की सुबह करीब नौ बजे खेत में काम कर रहे लोगों पर बिजली गिर गई। जिसमें विनीता (21)और संतराम (30) की मौत हो गई जबकि सपना, देवांशी और कामिनी घायल हो गई। घायलों को साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मुरादाबाद में धान की रोपाई करने आए पांच लोगों ने बारिश होने और बिजली चमकने पर पेड़ का सहारा लिया था। उन्हें क्या पता था कि बिजली पेड़ पर ही गिर जाएगी। रेहान और महबूब मौके का हाल बताते हुए भावुक हो गए।

गागन वाली मैनाठेर निवासी रेहान और महबूब ने बताया कि वह भी उस वक्त अपने खेतों पर मौजूद थे। चार युवती और एक युवक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि आसमान में तेजी से बिजली चमकी पेड़ पर गिर गई। जिसमें चारों युवती और युवक संतराम बेहोश हो गया। बिजली की चमक उनके पास तक आई। उन्होंने शोर मचाया तो आस पड़ोस के अन्य लोग भी आ गए।
विज्ञापन


इसके बाद आसपड़ोस के खेतों में धान की रोपाई कर रहे अन्य मजदूरों में भी भगदड़ मच गई और ज्यादातर लोग खेतों से घर चले गए। रेहान और महबूब ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवा ली। उस वक्त तक सभी की सांसें चल रही थीं लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रहे थे। सभी को अस्पताल लेकर पहुंच गए थे लेकिन तब तक विनीता और संतराम की मौत हो चुकी थी।
 

परिवार में चल रही थी विनीता की शादी की तैयारियां
जान गंवाने वाली विनीता अपने आठ भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। मैनाठेर क्षेत्र के गागन वाली निवासी श्यामवीर की पांच बेटियों और तीन बेटों में विनीता सबसे बड़ी थी। श्यामवीर फर्म में काम करते हैं, जबकि तीन बेटे भी मजदूरी कर रहे हैं। विनीता करीब एक माह से धान की रोपाई का काम कर रही थी। 

 

रोज की तरह बुधवार को भी विनीता अपनी छोटी बहन सपना के साथ धान की रोपाई करने गई थी। श्यामवीर अपनी एक बेटी को खो दिया और दूसरी बेटी सपना अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। अब परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। श्याम वीर ने बताया कि वह बेटी की शादी करने के लिए रिश्ते तलाश रहे थे।

 

परिजनों के रोकने पर भी नहीं रुकी थीं विनीता और सपना
श्याम वीर ने बताया कि बुधवार की सुबह मौसम खराब होने के कारण उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को घर में रुकने के लिए कहा था लेकिन वह नहीं मानी और चली गईं। अगर उन्होंने बात मान ली होती तो शायद विनीता हमारे बीच होती।

रोजगार की तलाश में मुरादाबाद आया था संतराम
बिजनौर के मोहम्मद नगर उर्फ जोगीपुरा संतराम की शादी नौ साल पहले पूजा के साथ हुई थी। पूजा को अभी तक कोई संतान नहीं हुई थी। करीब पांच साल पहले संतराम अपनी पत्नी पूजा के साथ रोजगार की तलाश में मुरादाबाद आ गया था। यहां गांगन वाली मैनाठेर में संतराम के साढू मूलचंद ने उसे किराये पर मकान दिलवा दिया था। संतराम और उसकी पत्नी पूजा दोनों ही मजदूरी करते थे। संतराम के दो भाई कृष्ण पाल और विनीत गांव में ही रहते हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन संतराम का शव लेकर गांव चले गए।
 

शिवसेना के पदाधिकारी पीड़ित परिवारों से मिले
शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में बुधवार को शिवसेना पदाधिकारी मैनाठेर क्षेत्र में बिजली गिरने से जान गंवाने वाली युवती विनीता और संतराम के परिजनों ने मिले और अस्पताल में भर्ती युवतियों का हाल चाल भी जाना। जान गंवाने लोगों के परिवारों को पांच लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की। शिवसेना ने आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस दौरान शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, मयंक सैनी, राहुल सिंह, विक्की कश्यप, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने दोनों के परिवारों को सौंपे 4-4 लाख रुपये के चेक
गागन वाली मैनाठेर में बिजली गिरने जान गंवाने वाले संतराम और विनीता के परिवार के लोगों से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता मिले और 4-4 लाख रुपये के चेक सौंपे। इस दौरान विधायक ने तीनों घायलों का इलाज कराने का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें