फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद के नगर आयुक्त को धमकी, तीन युवकों को पकड़ा, होमगार्ड समेत अन्य से घंटों पूछताछ, जानें पूरा मामला

Sun, 01 Jun 2025 12:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल को जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने अहमद रजा सहित दो किशोरों को पकड़ा। आरोप है कि चार युवक नगर आयुक्त के आवास पर पहुंचकर गेट खोलने की जिद करते हुए धमकी देने लगे। कर्मचारियों ने भागते वक्त उनके आधार कार्ड व फोटो बरामद किए।
विज्ञापन
मुरादाबाद नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल को धमकी देने के मामले में पकड़े गए दो किशोर सहित तीन लोगों को सिविल लाइंस पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ दिया। पुलिस इस मामले में दो मोबाइल फोन की तलाश कर रही है। पुलिस ने नगर आयुक्त की सुरक्षा में तैनात दो होमगार्ड और एक अर्दली से पूछताछ की है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त के पीलीकोठी स्थित आवास पर सुरक्षा में बिलारी के मुड़िया मोइद्दीनपुर निवासी यूनुस और छजलैट के गांव अन्यारी निवासी राजेंद्र सिंह पर तैनात रहते हैं। होमगार्डों ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे चार युवक नगर आयुक्त के आवास के गेट पर आए थे।

उन्होंने धमकी देते हुए गेट खोलने के लिए कहा था। आरोपियों ने कहा कि आज नगर आयुक्त को देखना है, वह बहुत हीरो बनता है। आज हम उसे जान से मार देंगे। इस बीच कर्मचारियों की मदद से उन युवकों को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन सभी भाग निकले। भागते समय उनके  दो कागज गिर गए। इसमें आधार कार्ड और फोटो था।
विज्ञापन


एक पर अहमद रजा  निवासी गुमसानी संभल और दूसरे पर मोईन निवासी अशोक नगर धोसी वाली गली कंजरी सराय कोतवाली मुरादाबाद लिखा था। होमगार्डों ने पुलिस को बताया कि रात 10:15 बजे बाइक से तीन युवक पीलीकोठी चौराहे पर आए। वह बाइक अन्य स्थान पर रखकर नगर आयुक्त आवास पर आए।

इस बीच पहले से सतर्क होमगार्ड और कर्मचारियों ने तीनों को पकड़ा गया। कर्मचारियों ने तीनों को पुलिस को सुपुर्द किया गया। इसमें अहमद रजा के अलावा दो किशोर थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुल चार नामजद लोगों के खिलाफ धमकी देने की धारा के तहत केस दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया। 

थाने में एसपी सिटी के समक्ष घंटों हुई पूछताछ  
नगर आयुक्त को धमकी देने का मामले को पुलिस अधिकारियों ने भी गंभीरता से लिया। शनिवार को इस मामले में जानकारी लेने के लिए सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता के साथ एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह पहुंच गए। इस मामले में अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार यादव सहित नगर निगम के तीन अधिकारी भी थाने में आए। बंद कमरे में पुलिस अधिकारियों ने नगर आयुक्त के अर्दली रवि और दोनों होमगार्ड से पूछताछ की गई।

दो घंटे तक पूछताछ के बाद नगर निगम के अधिकारी थाने से चले गए।  शाम के समय दो किशोर सहित तीनों  को सिविल लाइंस पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ दिया। पुलिस का तर्क था कि धमकी की धारा  सात साल से कम सजा वाली है। दोनों किशोरों को पुलिस ने उनके परिजनों के हवाले कर दिया।

साथ ही चेताया कि आवश्यकता पड़ने पर फिर उनको बुलाया जाएगा। एसपी सिटी ने कहा कि पुलिस इस मामले में तथ्य जुटा रही है। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। वहीं नगर आयुक्त ने कहा कि युवक नशेड़ी प्रतीत हो रहे है, लेकिन पुलिस को नशे का प्रमाण नहीं मिला है।

विज्ञापन

नगर आयुक्त को मिली धमकी की कर्मचारी संघ ने की निंदा
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल को धमकी देने के मामले की निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने निंदा की। शनिवार को संगठन ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मो. सुबहान ने भेजे गए पत्र में कहा कि शहर में अलग-अलग स्थानों पर नशेड़ियों का गिरोह सक्रिय है।

यह नशेड़ी गैंग ही पिछले काफी समय से स्मार्ट सिटी की लाइटें चोरी कर रहा है और नलकूप व पार्कों को भी क्षति पहुंचा रहा है। अब गिरोह के लोग अधिकारियों को धमकी भी देने लगे हैं। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष नीरज पाराशर ने भी मंडलायुक्त को पत्र भेजकर नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें