फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद डीएम की पत्नी का नकदी-जेवर से भरा बैग गायब, दिल्ली से एयर इंडिया फ्लाइट से जा रही थी हैदाराबाद

Mon, 05 Feb 2024 06:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा करने के दौरान डीएम मुरादाबाद की पत्नी का बैग गायब हो गया। हैदराबाद पहुंचने के बाद जब उन्होंने कर्मचारी से बैग मांगा तो वह नहीं दिला पाए। इसके बाद उन्हें इसकी जानकारी मिली। मुरादाबाद पहुंचने के बाद मंजू सिंह ने एयर इंडिया कंपनी और एयरपोर्ट कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
मुरादाबाद का सिविल लाइंस थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर मुरादाबाद के डीएम मानवेंद्र सिंह की पत्नी मंजू सिंह का बैग गायब कर दिया गया। बैग में नकदी और जेवर समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान था। मंजू सिंह एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार हुई थीं। गेट पर चेकिंग में कर्मचारियों ने बैग लेकर एक रसीद देकर कहा था कि हैदराबाद पहुंचने पर बैग मिल जाएगा लेकिन गंतव्य पर पहुंचने के बाद उन्हें बैग नहीं दिया गया।

विज्ञापन


उन्होंने सिविल लाइंस थाने में एयर इंडिया कंपनी और एयरपोर्ट के कर्मचारी व अधिकारियों पर धोखाधड़ी और गबन में केस दर्ज कराया है। डीएम की पत्नी मंजू सिंह ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि 28 जनवरी की सुबह 11 बजे वह हैदराबाद जाने के लिए नई दिल्ली एयरपोर्ट गई थीं।

वहां पर टर्मिनल तीन में खड़े एयरपोर्ट और एयर इंडिया कंपनी के कर्मचारियों ने उनका बैग जमा कर लिया था। बैग में करीब 15 लाख रुपये के गहने, नकदी व अन्य सामान थे। उन्होंने मंजू सिंह से कहा कि बैग इसी फ्लाइट के कारगो से हैदराबाद पहुंच जाएगा। आप आराम से फ्लाइट में जाकर बैठ जाएं।
विज्ञापन


उन्हें एक पर्ची भी दी थी। इसके बाद मंजू सिंह फ्लाइट में जाकर अपने स्थान पहुंच गई थीं। उसी दिन दोपहर 1:20 बजे फ्लाइट हैदराबाद एयरपोर्ट पर पहुंची। जब उन्होंने कर्मचारियों से सामान मांगा तो एयरपोर्ट की लगेज बेल्ट से लेने की बात कही गई। इस पर उन्होंने एयरपोर्ट में मौजूद कर्मचारी और अधिकारियों से शिकायत की।

इसके बाद कर्मचारियों ने रसीद देकर कहा कि सामान मिलने पर आपको जानकारी दे दी जाएगी। कई बार एयर इंडिया कंपनी और एयरपोर्ट के कर्मचारियों से बैग के बारे में जानकारी की गई लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने एयर इंडिया कंपनी और एयरपोर्ट के कर्मचारी और अधिकारियों पर धोखाधड़ी और गबन करने का आरोप लगाया है।

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। टीम जांच करने एयरपोर्ट भी जाएगी।

 

मंजू सिंह हैदराबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थीं। नई दिल्ली एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए फ्लाइट में सवार हुई थीं। एयरपोर्ट पर कर्मचारी और अधिकारियों ने बैग जमा करा लिया था। जिसकी एक पर्ची भी दी गई थी। अब तक बैग वापस नहीं दिया गया है। एयरपोर्ट और एयर इंडिया के कर्मचारी भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। - मानवेंद्र सिंह, डीएम

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें