फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संभल के आरोपियों के जिस्म पर बेहरमी के निशान, भर आया मेरा दिल, पूर्व सांसद बोले- बेगुनाहों को जेल भेजा

Mon, 02 Dec 2024 05:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सपा के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन और विधायकों ने मुरादाबाद जेल में बंद संभल बवाल के 20 आरोपियों से मुलाकात की। आरोपियों ने पुलिस द्वारा बेवजह हिरासत और अत्याचार की शिकायत की। सपा ने कानूनी सहायता और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
संभल के आरोपियों से मिलने जेल पहुंचे सपा नेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन के साथ गए विधायकों ने जेल बंद संभल के आरोपियों से 45 मिनट तक मुलाकात की। आरोपियों को दर्द देखकर सपा नेताओं का दिल भर आया। बताया कि इस मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिपोर्ट दी जाएगी। पार्टी सभी आरोपियों को कानूनी सहायता मुहैया कराएगी।

विज्ञापन


संभल में बवाल के आरोपी मुरादाबाद जेल में बंद हैं। जेल में बंद आरोपियों से मुलाकात करने की योजना ठाकुरद्वारा के विधायक नवाब जान ने तैयार की। सोमवार को सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन, विधायक नवाबजान, विधायक समरपाल सिंह, जिला महासचिव मुदस्सिर हुसैन, अतहर अंसारी, गुलजार अहमद और नवाजिद जेल में आरोपियों से मिलने गए।

पूर्व सांसद ने बताया कि यहां तीन महिलाओं सहित 20 लोग बंद हैं। आरोपियों ने बताया कि उनका बवाल से कोई मतलब नहीं था। फिर भी जेल की सजा भुगत रहे हैं। पुलिस ने उनको घर से उठा लिया था। तीन दिन तक पुलिस ने कोतवाली में रखकर पिटाई की। एक युवक ने अपने पैर का जख्म दिखाया।
विज्ञापन


दो युवक सिर्फ रो रहे थे। एक व्यक्ति मधुमेह का मरीज है। उसे दवा नहीं मिल रही है। आरोप लगाया कि पुलिस ने काफी जुल्म किया है। इस मामले में सपा नेताओं ने जेल अधीक्षक से वार्ता की। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने डॉक्टर से जांच कराकर आरोपियों को दवा मुहैया कराने का भरोसा दिया।

भरोसा दिया कि गिरफ्तार आरोपियों की जमानत कराने के लिए सपा अधिवक्ताओं को मुहैया कराएगी। विधायक नवाब जान जेल की पूरी रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देंगे। पार्टी भी आरोपियों के बारे में विचार करेगी। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में इंसानों के ऊपर ऐसी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें