फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबॉल : 18 मंडलों की खिलाड़ियों के बीच मुकाबला आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने 18 मंडलों की महिला खिलाड़ी मुरादाबाद पहुंच गईं। सोमवार सुबह 10 बजे से सोनकपुर स्टेडियम में मुकाबले शुरू होंगे। सीनियर वर्ग की इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कई नेशनल खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रही हैं। रविवार से मैदान में खिलाड़ियों की प्रतिभाग की चमक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


आयोजन का जिम्मा मुरादाबाद मंडल के पास है। लिहाजा टीमों के ठहरने की व्यवस्था सोनकपुर स्टेडियम व टीम कोच व मैनेजरों की व्यवस्था सर्किट हाउस और विद्युत निगम के गेस्ट हाउस में की गई है। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक व आरएसओ नरेश यादव ने रविवार को स्टेडियम में मौजूद रहकर टीमों का स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि मुकाबले सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेंगे। मुरादाबाद की टीम की कप्तान पायल को बनाया गया है। दो साल पहले भी मुरादाबाद में सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता हुई थी, उस समय मुरादाबाद की टीम सिर्फ एक मैच जीत पाई थी। इस बार टीम से पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन



खिलाड़ियों में उत्साह
जूनियर नेशनल व ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हूं। मेरा सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुरादाबाद का नाम रोशन करना है। नेशनल में गोल्ड जीतकर सरकारी नौकरी पाना चाहती हूं। एक बार फिर स्टेट खेलूंगी। - पायल सिंह, मुरादाबाद
-

मेरा भाई हैंडबॉल खिलाड़ी है। उन्हें देखकर मुझे भी प्रेरणा मिली। पिछले सात साल से अभ्यास कर रही हूं। 2019 में जूनियर नेशनल में प्रतिभागी किया था। अब स्टेट के रास्ते नेशनल में पहुंचकर पदक जीतना चाहती हूं। - किरन कुमारी, मिर्जापुर

पिछले साल सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में हमारी टीम पदक से चूक गई थी। इस बार कोशिश है कि नेशनल में पहुंचें और गोल्ड जीतें। मेरी कई साथी खिलाड़ी आज सरकारी नौकरियों में हैं। मैं भी नेशनल में गोल्ड जीतकर पुलिस अधिकारी बनना चाहती हूं। - नैना कपूर, मुरादाबाद
-

चार साल पहले हैंडबॉल खेलना शुरू किया। सब जूनियर वर्ग में नेशनल लेवल पर भी प्रतिभाग कर चुकी हूं। अब अपनी टीम के साथ पदक जीतकर दोबारा नेशनल तक पहुंचकर मेडल जीतना चाहती हूं। - आरती कुमारी, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें