फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'औकात में रहें...' भड़काऊ भाषण देने के आरोप में सपा प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Tue, 16 Apr 2024 12:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी समेत पांच कार्यकर्ताओं पर भड़ाऊ भाषण देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। दरअसल, चुनावी मंच से सपा प्रत्याशी ने पुलिस और सरकारी कर्मचारियों को धमकाया था। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी-कर्मचारी अपनी औकात में रहें। 
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी ने धमकाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रुचि वीरा और जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव समेत पांच सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जनसभा में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में यह मामला दर्ज किया गया है। जीआईसी के मैदान में जनसभा में रुचि वीरा ने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों से औकात में रहने के लिए कहा था। एक प्रत्याशी को भेड़िया बताया था। मुरादाबाद के मुगलपुरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अपनी औकात में रहें पुलिस अधिकारी-कर्मचारी
दरअसल, मुरादाबाद के जीआईसी के मैदान में रविवार आयोजित जनसभा में कार्यकर्ताओं को रोकने पर सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी रुचि वीरा पुलिस पर झल्ला उठीं। उन्होंने चुनावी मंच से ललकारा और कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी औकात में रहें। बिना किसी का नाम लिए बिना कहा कि मुरादाबाद से चुनाव जीतूंगी और भेड़िये का शिकार करूंगी।

शहर के जीआईसी मैदान में रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश की जनसभा आयोजित की गई थी। लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह नहीं आ सके। मंच पर मौजूद कांग्रेस और सपा नेता जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस बीच सपा-कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार रुचि वीरा कुर्सी से उठीं और माइक से कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उनके कार्यकर्ताओं को जनसभा में आने से रोक रहे हैं। जो लोग मैदान में आ गए हैं, उन्हें भगा रहे हैं। शहर के बाहर ही बसें रोकी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी औकात में रहें। भाजपा के लिए काम करना बंद कर दें। दूसरे नेताओं ने भी उनकी इस बात का समर्थन किया।
विज्ञापन

रुचि वीरा ने कहा कि मुरादाबाद में मेरा मायका और बिजनौर में मेरी ससुराल है। मुरादाबाद से मेरा पुराना नाता है। मैंने यहां हिंदू कॉलेज में पढ़ाई की है। जब नरेंद्र मोदी गुजरात से आकर चुनाव लड़ सकते हैं तो मैं बिजनौर से आकर अपने मायके में चुनाव क्यों नहीं लड़ सकती हूं। कहा कि मैं जगह-जगह जा रही हूं, उन्हें एक शब्द भेड़िया सुनने को मिल रहा है। मैं आप लोगों के आशीर्वाद से चुनाव जीत रही हूं और उस भेड़िए का मैं शिकार करूंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मौसम खराब होने के कारण नहीं आ पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें