फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राज्यपाल की सुरक्षा में चूक, काफिले में घुसी गाड़ी, डीएम समेत कई अफसरों के वाहन क्षतिग्रस्त

Tue, 18 Feb 2020 12:33 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
रामपुर पहुंचीं आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामपुर दौरे के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आ रही है। मंगलवार को राज्यपाल के काफिले में अचानक एक तेल की गाड़ी जा घुसी। घटना में डीएम रामपुर समेत कई अफसरों के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। 

विज्ञापन


मालूम हो कि राज्यपाल सोमवार को ही रामपुर पहुंचीं हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत किया। रामपुर पहुंचते ही वो रजा लाइब्रेरी के पुरस्कार वितरण व विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने 'पढ़े रामपुर-बढ़े रामपुर' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

उन्होंने तमाम स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक की। वहीं आज सुबह राज्यपाल ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विशिष्ट अतिथि गृह में एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में सलामी स्वीकार की। जिसके बाद वह गांधी समाधि पहुंचीं। 
विज्ञापन


उन्होंने मनोहरपुर स्थित जूबलैंड एग्रीकल्चर रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने प्रशिक्षण केंद्र में जैविक सब्जियों व औषधियों के स्टॉल भी देखे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें