फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किसानों ने रामपुर के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर रोकी गरीब रथ एक्सप्रेस, प्रदर्शन कर नारेबाजी की

Mon, 18 Oct 2021 01:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तमाम किसान सोमवार सुबह बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर एकत्र हो गए। यहां पर किसानों ने जम्मूतवी-काठगोदाम (गरीब रथ) एक्सप्रेस के आने पर उसके पॉयलट केबिन के आगे चढ़ गए और ट्रेन के आगे आकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
रामपुर में किसानों ने रोकी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर में कृषि कानूनों और लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में गुस्साए किसानों ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-काठगोदाम (गरीब रथ एक्सप्रेस) को निर्धारित समय से करीब आठ मिनट अधिक समय तक रोके रखा। ट्रेन का दो मिनट का स्टॉपेज है लेकिन, किसानों के प्रदर्शन के दौरान करीब दस मिनट तक ट्रेन रूकी रही।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर किसानों को ट्रेन से उतार दिया और ट्रेन को रवाना किया। वहीं दूसरी ओर रामपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड पर भी किसान एकत्र हुए हैं। हालांकि यहां अभी तक कोई ट्रेन नहीं रोकी गई है। मौके पर भारी पुलिस बल, आरपीएफ, जीआरपी के साथ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तमाम किसान सोमवार सुबह बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर एकत्र हो गए। यहां पर किसानों ने जम्मूतवी-काठगोदाम (गरीब रथ) एक्सप्रेस के आने पर उसके पॉयलट केबिन के आगे चढ़ गए और ट्रेन के आगे आकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गरीब रथ एक्सप्रेस का बिलासपुर स्टेशन पर पहुंचने का समय 11:46 मिनट है और यहां पर दो मिनट का स्टॉपेज है। सोमवार को गरीब रथ एक्सप्रेस 11:55 बजे बिलासपुर स्टेशन पर पहुंची। 
विज्ञापन


इसके बाद पहले से स्टेशन पर मौजूद किसान ट्रेन के रूकते ही उसके पायलट केबिन के आगे चढ़ गए और प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों के ट्रेन के आगे आने पर तुरंत पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए और किसानों को हटाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब दस मिनट के बाद किसान हटे और 12:05 बजे ट्रेन को रवाना किया जा सका। जिस कारण ट्रेन अपने निर्धारित स्टॉपेज समय से करीब आठ मिनट देरी से रवाना हुई। स्टेशन मास्टर अजय कुमार ने बताया कि ट्रेन का दो मिनट का स्टॉपेज है लेकिन, किसानों के प्रदर्शन के कारण दस मिनट तक रूकी रही।

इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार चौधरी, सीओ विद्याकिशोर शर्मा ने किसानों से बातचीत कर उन्हें स्टेशन से वापस किया। प्रदर्शन करने वाले किसानों में अमरजीत सिंह ढिल्लो, गुरचरन सिंह, जगजीत सिंह गिल, हनीफ वारसी, सलीम वारसी, रईस अहमद, गुरवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें