जीएसटी विभाग की भी नजर थी
कुछ दिन पहले जीएसटी विभाग की टीम ने भी शमीम के यहां छापा मारा था। इस दौरान जीएसटी अधिकारियों से उसकी तीखी बहस भी हुई थी। देर रात जीएसटी विभाग ने कार्रवाई करते हुए उस पर करोड़ों रुपए का बकाया दिखाया था। विभाग ने माना था कि उसके खातों में करोड़ों का लेनदेन हुआ है।
विद्यार्थियों को निशाना बनाता था
यह खुलासा हुआ है कि शमीम पाकबड़ा और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर नशे की सप्लाई करता था। पाकबड़ा इलाके में कई कॉलेज हैं। जहां पर करीब 30,000 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। इन्हीं विद्यार्थियों को नशे का आदी बनाने के लिए उन्हें भारी मात्रा में नशे की सप्लाई की जाती थी। छत्तीसगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मुरादाबाद और पाकबड़ा पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं।