फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: मुरादाबाद के सभी चौराहों पर गूंजा.. जन गण मन, सुबह 8:30 बजे सामूहिक राष्ट्रगान पर थम गया शहर

Fri, 15 Aug 2025 10:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

स्वतंत्रता दिवस पर मुरादाबाद में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत सुबह 8:30 बजे सभी मुख्य चौराहों पर 52 सेकंड के लिए यातायात रोककर लोगों ने सामूहिक राष्ट्रगान गाया। पीलीकोठी चौराहे पर मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अलावा शहर के स्कूलों और कॉलेजों में देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और तिरंगा यात्रा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

विज्ञापन
पीलीकोठी चौराहे पर राष्ट्रगान में भाग लेते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस पर मुरादाबाद देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत जैसे ही जन-गण-मन गूंजा शहर के सभी मुख्य चौराहों पर यातायात थम गया। बड़ी संख्या में लोग एक साथ सड़क पर उतरकर सामूहिक राष्ट्रगान गाते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस का उत्सव - फोटो : अमर उजाला
 पीलीकोठी चौराहे पर मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हूटर बजते ही वहां मौजूद भीड़ एक स्वर में राष्ट्रगान गाने लगी। ट्रैफिक पुलिस ने पीलीकोठी समेत महाराणा प्रताप चौराहा, अमरोहा गेट, आशियाना तिराहा, पीवीआर, आजाद नगर तिराहा, बुध बाजार चौराहा, गुरहट्टी चौराहा में लोग जुटे। 

स्वतंत्रता दिवस का उत्सव - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा हनुमान मूर्ति तिराहा, इंपीरियल तिराहा, इंदिरा चौक, कपूर कंपनी तिराहा, काशीपुर तिराहा, मधुबनी तिराहा, पीएसी तिराहा, रेलवे स्टेशन, मानसरोवर तिराहा, प्रकाश नगर चौराहा, प्रभात मार्केट, रोडवेज हरपाल नगर, मझोली तिराहा, गांगन तिराहा और मंडी चौक जैसे दर्जनों स्थानों पर 52 सेकंड के लिए यातायात रोककर आयोजन को सफल बनाया।

स्वतंत्रता दिवस का उत्सव - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रगान कार्यक्रम के बाद पूरे शहर के स्कूलों और कॉलेजों में स्वतंत्रता दिवस पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स इंटर कॉलेज, केएल इंटर कॉलेज, एमके इंटर कॉलेज, आरएसएम डिग्री कॉलेज, गर्ल्स पॉलिटेक्निक और डीएवी इंटर कॉलेज समेत तमाम शिक्षण संस्थानों में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।

स्वतंत्रता दिवस का उत्सव - फोटो : अमर उजाला
देशभक्ति गीतों पर नृत्य हुआ तो कहीं देश के वीर सपूतों की गाथा पर आधारित नाटक मंचित किए गए। विद्यार्थियों ने ऐ वतन तेरे लिए, सारे जहां से अच्छा और कर चले हम फिदा जैसे गीतों से माहौल को भावुक कर दिया। कई स्कूलों में छात्रों ने तिरंगे के रंगों की पोशाक पहनकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस का उत्सव - फोटो : अमर उजाला
प्राचार्यों और अध्यापकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की कहानियां सुनाईं और उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। जगह-जगह मिठाई वितरण और तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें