फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन मंजिला मकान और घर में टीवी तक नहीं, जनगणना में संपत्तियों का ब्योरा देने में आनाकानी कर रहे लोग

Tue, 26 May 2026 04:10 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

जनगणना में लगे प्रगणकों को संपत्तियों का ब्योरा देने में लोग आनाकानी कर रहे हैं। प्रगणक लोगों से 33 बिंदुओं पर सवाल पूछते हैं, उनके जवाब के आधार पर ब्योरा करते हैं। प्रगणकों के मुताबिक लोग आसानी से घरों का दरवाजा नहीं खोलते हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद में जनगणना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के नवाबपुरा क्षेत्र में एक तीन मंजिला मकान में तीन भाइयों का परिवार रहता है। छह दुकानें भी हैं। लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा इस घर में साइकिल तक नहीं है और तो और कई घरों में टीवी तक नहीं। घरों की गणना में इस तरह की बात सामने आ रही है। जनगणना में लगे प्रगणकों को संपत्तियों का ब्योरा देने में लोग आनाकानी कर रहे हैं।

विज्ञापन


22 मई से घरों की गणना शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 22 जून तक चलेगी। इसके लिए जिले में करीब सात हजार प्रगणक लगाए गए हैं। एक प्रगणक को 120 से 180 घरों की गणना कर उनका ब्योरा दर्ज करना है। 

इसमें प्रगणक लोगों से 33 बिंदुओं पर सवाल पूछते हैं, उनके जवाब के आधार पर ब्योरा करते हैं। प्रगणकों के मुताबिक लोग आसानी से घरों का दरवाजा नहीं खोलते हैं।

 

मकान, वाहन, सुविधा, डिजिटल और सामान से जुड़े सवालों की जानकारी देने में लोग आनाकानी करते हैं। इसमें घर में कितने कमरें है, कार है कि नहीं, किरायेदार कितने हैं, एलपीजी कनेक्शन है कि नहीं, लैपटॉप-कंप्यूटर आदि सवाल शामिल हैं, जिनका जवाब देने से लोग बचते हैं।

 

अभी तक की गणना के मुताबिक शहर के कुछ मोहल्ले ऐसे भी हैं, जहां करीब 90 फीसदी घरों में टीवी नहीं है। इंटरनेट सेवा नहीं है। दो से तीन मंजिले मकानों में कार-बाइक तो छोड़िए यहां साइकिल तक नहीं है।

लोग करते ये सवाल
  • क्यों पूछ रहे हैं
  • हम क्यों बताए
  • हम कुछ नहीं बताएंगे
  • किचन दो है तो कुछ दोगे क्या

मकान से जुड़े सवाल
  • भवन नंबर, जनगणना मकान नंबर, फर्श किस चीज का बना है, दीवार किस चीज की बनी है, छत किस चीज की बनी है, मकान का उपयोग (रहने, दुकान आदि), मकान की हालत कैसी है

परिवार से जुड़े सवाल
  • घर का नंबर (परिवार के लिए), कुल कितने लोग रहते हैं, परिवार के मुखिया का नाम, मुखिया महिला या पुरुष, मुखिया किस वर्ग से हैं, मकान अपना है या किराये का, कितने शादीशुदा जोड़े हैं, परिवार के पास रहने के लिए कमरों की संख्या

सुविधा से जुड़े सवाल
  • पीने का पानी कहां से आता है, पानी की सुविधा घर में है या बाहर, बिजली/रोशनी का मुख्य साधन, शाैचालय है या नहीं, शाैचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी कैसे होती है, नहाने की जगह है या नहीं, रसोई है या नहीं, एलपीजी/पीएनजी है या नहीं, खाना पकाने का मुख्य ईंधन

डिजिटल और सामान से जुड़े सवाल
  • रेडियो/ट्रांजिस्टर है या नहीं, टीवी है या नहीं, इंटरनेट सुविधा है या नहीं, लैपटाॅप/कंप्यूटर है या नहीं, मोबाइल/फोन है या नहीं
विज्ञापन

वाहन औैर अन्य जानकारी
  • साइकिल/स्कूल/बाइक है या नहीं, कार/जीप/वैन है या नहीं, परिवार काैन सा अनाज ज्यादा खाता है, मोबाइल नंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें