फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमरोहा में जिंदा गोवंशीय पशु दफनाने वालों पर मुकदमा, अधिशासी अधिकारी निलंबित, सरकार ने उठाया सख्त कदम

Fri, 14 Jun 2024 02:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में जिंदा गोवंशीय पशु को दफनाने के मामले में शासन ने सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी। इस मामले में गोशाला प्रभारी समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही हसनपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
कान्हा गोशाला में गायों की मौत के बाद जांच पड़ताल करते डीएम व एसपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में जिंदा गोवंशीय पशु को दफनाने के मामले में गोशाला प्रभारी करन सिंह, केयरटेकर रजत, कुनाल एवं अश्वनी तथा जेसीवी ड्राइवर जाकिर के साथ ही एक अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


साथ ही, नगर विकास मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर निदेशक नगरीय निकाय डॉ. नितिन बंसल ने अमरोहा की हसनपुर नगर पालिका परिषद के उप्र पालिका (केंद्रीयित) प्रशासी सेवा के अधिशासी अधिकारी पीएन दीक्षित को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही भी शुरू की गयी है।

बता दें कि अधिशासी अधिकारी पीएन दीक्षित को हसनपुर नगर पालिका परिषद अंतर्गत संचालित कान्हा गोशाला में गोवंशों के रखरखाव, संरक्षण और इनके स्वास्थ्य के प्रति घोर अनियमितता बरतने के साथ पदीय दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन में घोर उदासीनता और लापरवाही बरतने का दोषी पाए जाने पर निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


निलंबन अवधि के दौरान वह मंडलायुक्त कार्यालय, मुरादाबाद से संबद्ध रहेंगे। दरअसल, हसनपुर की कान्हा गौशाला में कुल 293 गोवंश पंजीकृत थे, जिसमें से 12 जून को 7 गोवंशों की बीमारी और रखरखाव के अभाव में मृत्यु हो गयी थी। उनके साथ एक जीवित गोवंश को भी दफनाया जा रहा था।

डीएम अमरोहा की जांच में एसडीएम हसनपुर भगत सिंह, अधिशासी अधिकारी प्रदीप नारायण दीक्षित, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी चमन प्रकाश, गोशाला प्रभारी दिनेश कुमार एवं करन सिंह, सहायक गोशाला प्रभारी आदि अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा गोवंशों के रखरखाव में घोर लापरवाही बरतना पाया गया।

गोवंशो के संरक्षण व रखरखाव में लापरवाही बरतने के साथ ही जीवित गोवंश को भी दफनाने पर पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अमरोहा के थाना हसनपुर में गोशाला प्रभारी करन सिंह, केयरटेकर रजत, कुनाल एवं अश्वनी तथा जेसीवी ड्राइवर जाकिर के साथ ही एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गयी है।
विज्ञापन


मंत्री ने निकायों के अंतर्गत संचालित कान्हा गोशालाओं में लापरवाही बरतने पर संबंधित कार्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें