फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP उपचुनाव परिणाम: सूबे में सबसे बड़ी जीत कुंदरकी के नाम, सबसे बड़े अंतर से जीत वाली सीट भी बनी, 57.86% मतदान

Sun, 24 Nov 2024 10:48 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

उपचुनाव में प्रदेश की नाै सीटों में से कुंदरकी पर सर्वाधिक 57.86 फीसदी मतदान हुआ। प्रदेश में सबसे बड़े अंतर से जीत वाली सीट भी कुंदरकी विधानसभा बनी। भाजपा प्रत्याशी ने सपा के रिजवान को हराया।
विज्ञापन
UP By Election Result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपचुनाव में कुंदरकी के मतदाता प्रदेश में छा गए। सर्वाधिक मतदान के बाद सबसे बड़ी जीत भी कुंदरकी के नाम पर दर्ज हुई। भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह की जीत उपचुनाव में प्रदेश की अन्य सीटों पर विजेता प्रत्याशियों की जीत में सबसे बड़ी रही। 

विज्ञापन

20 नवंबर को कुंदरकी समेत प्रदेश की नाै विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। कुंदरकी सीट पर 57.86 फसदी वोट पड़े और मतदान प्रतिशत का यह आंकड़ा प्रदेश में सबसे अधिक रहा। प्रदेश की बाकी आठ सीटों पर कुंदरकी से कम मतदान हुआ था। 

वहीं शनिवार को चुनाव के नतीजे सामने आए तो कुंदरकी वाले फिर सुर्खियों में आ गए। इस बार प्रदेश में उम्मीदवार को सबसे अधिक मतों से विजयी बनाने का रिकाॅर्ड बना दिया। भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने हाजी रिजवान को 1,44,791 मतों के अंतर से हराया, जो उपचुनाव में मिली प्रदेश की सबसे बड़ी जीत रही।   

पहले राउंड से ही बनाई बढ़त, फिर नहीं पिछड़े रामवीर
मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने पहले ही राउंड से बढ़त बना ली, जो अंत तक कायम रही। सपा को आस थी कि किसी राउंड में सफलता मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और भाजपा प्रत्याशी किसी राउंड में पीछे नहीं हुए। 10 राउंड की मतगणना के बाद सपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छाने लगी थी। 37वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी को काफी बड़ी अंतर से हरा दिया।

प्रत्याशी पार्टी प्राप्त मत
रामवीर सिंह भारतीय जनता पार्टी 1,70,371
मो. रिजवान समाजवादी पार्टी 25,580
चांदबाबू आजाद समाज पार्टी 14201
मो. वारिस एआईएमआईएम 8111
रफातुल्ला बहुजन समाज पार्टी 1,099
रिजवान हुसैन निर्दलीय 758
रिजवान अली निर्दलीय 483
शौकीन निर्दलीय 292
मो. उवैश निर्दलीय 260
मसरूर निर्दलीय 141
मो. उबैश निर्दलीय 118
साजेब सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी 102
नोटा   581

नोट:-   2,22,097 मतों की गणना हुई। पोस्टल बैलेट के 23 मत अवैध घोषित किए गए।

प्रदेश की नाै विधानसभा सीटों पर जीत का अंतर

विधानसभा सीट विजयी दल मिले वोट      जीत का अंतर
कुंदरकी भाजपा 1,70,371 1,44,791
मीरापुर रालोद 84,304 30,796
गाजियाबाद भाजपा 96,946 69,351
खैर भाजपा 1,00,181 38,393
करहल सपा 1,04,304  14,725
सीसामऊ सपा 69,714 8,564
फूलपुर भाजपा 78,289 11,305
कटेहरी भाजपा 1,04,091  34,514
मझवां भाजपा 77,737  4,922
 
विज्ञापन

कहां-कितने पड़े वोट 

विधानसभा सीट    वोट प्रतिशत
कुंदरकी                 57.86% 
मीरापुर                  57.12% 
कटेहरी                  56.9 %
करहल                   54.1% 
मझवां                    50.41% 
सीसामऊ                49.13 %
खैर                        46.36 %
फूलपुर                   43.44 %
गाजियाबाद              33.3 %

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें