फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: हाईस्कूल में प्रियांशी रहीं 10वीं की रामपुर टॉपर, 87.91 फीसद छात्र-छात्राएं सफल

Sat, 27 Jun 2020 05:24 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
प्रियांशी सागर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इसमें रामपुर के श्रीहरि इंटर कॉलेज की प्रियांशी सागर ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। उन्हें 90 प्रतिशत अंक मिले, जबकि जिले का परीक्षा परिणाम 87.91 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन


शनिवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट के बाद हाईस्कूल का परीक्षाफल घोषित किया। परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र-छात्राएं बेहद उत्सुक थे। लिहाजा, दोपहर एक बजे जैसे ही हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम आया तो बच्चे अपना रिजल्ट देख उछल पड़े। 90 फीसदी नंबर हासिल कर रामपुर के श्रीहरि इंटर कॉलेज की प्रियांशी सागर टॉपर रहीं। जबकि, दूसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक के सौरभ कुमार रहे। उन्हें 89.50 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। 

तीसरे स्थान पर मनोरता इंटर कॉलेज शाहबाद क आकिर अली एवं श्रीहरि इंटर कॉलेज रामपुर की रूद्राक्षी प्रजापति रहीं। दोनों ने 88.17 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस प्रकार जिले से हाईस्कूल की परीक्षा में 23462 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे, जिसमें से 20625 बच्चों ने सफलता हासिल की। हाईस्कूल का परीक्षाफल 87.91 फीसद रहा।
विज्ञापन




यूपी बोर्ड हाई स्कूल के टॉपर (टॉप टेन)
यूपी बोर्ड दसवीं

 
नाम  अंक  प्रतिशत स्कूल
1-प्रियांशी सागर  540 90 श्रीहरि इंटर कालेज, रामपुर
2-सौरभ कुमार 537 89.5 सरस्वती विद्या मंदिर, मिलक
3-आकिब अली 529 88.17 मनोरमा हायर सेकेंडरी स्कूल, शाहबाद
3- रुद्राक्षी प्रजापति 529 88.17 श्रीहरि इंटर कालेज, रामपुर
4-परवेंद्र कुमार 528 88 आदर्श कृषक इंटर कालेज, किरा, रामपुर
5-सुमित कुमार 526 87.67 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज , मिलक
6-सुमित शर्मा 523 87.17 सरस्तवी विद्या मंदिर इंटर कालेज, मिलक
6-पारुल 523 87.17 एसएसएन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय. चंदूपुरा. टांडा
6-पूजा राजपूत 523 87.17 राममूर्ति लाल इंटर कालेज, क्रमचा, मिलक
7-उपदेश कुमार 522 87.00 सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज, मिलक
8-सना बी 521 86.83 हसरत इंटर कालेज, खौद
8-शिवांगी 521 86.83 श्रीहरि इंटर कालेज, रामपुर
9-चित्रांश शंखधार 520 86.67 एसआरएम इंटर कालेज, रौराकलां, मिलक

 

9-निर्जला मिश्रा 520 86.67 श्रीहरि इंटर कालेज , रामपुर
10-अमन कुमार 519 86.50 श्री जानकी इंटर कालेज मिलक
10-शबाना आजमी 519 86.50 एमडीबीएम इंटर कालेज, बिलासपुर
10- सोफिया 519 86.50 मदर टेरेसा इंटर कालेज, बिलासपुर
10- अलिशा शकील 519 86.50 हसरत इंटर कालेज, खौद
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें