फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कल से कांठ के 15 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं

Tue, 17 Feb 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। यूपी बोर्ड 18 फरवरी यानि कल से शुरू हो रहीं हाईस्कूूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं लिए कांठ के सभी 15 परीक्षा केंद्र तैयार है। परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा चुका है। बुधवार को इन सभी केंद्रों पर यूपी बोर्ड की पहली परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं को मद्देनजर इस बार कांठ तहसील क्षेत्र में डीएसएम इंटर कॉलेज, बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर, राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर मुजफ्फरपुर, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा, ऋषिबाल इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा, श्री मति शांति देवी इंटर कॉलेज फत्तेहपुर विश्नोई, केवी इंटर कॉलेज चंगेरी छजलैट, कृषक उपकारक इंटर कॉलेज सदरपुर मतलबपुर, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज पाठंगी, पब्लिक इंटर कॉलेज उमरी कलां, मां सरस्वती इंटर कॉलेज पैगम्बरपुर, धर्म सिंह इंटर कॉलेज खलीलपुर कद्दीम, भारत माता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज काजीखेड़ा एवं पब्लिक इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा कांठ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन सभी केंद्रों पर नकल विहिन परीक्षाएं कराए जाने के लिए केंद्र प्रभारियों द्वारा सीसीटीवी कैमरों, फर्नीचर, बिजली, पेयजल, शौचालय, कंप्यूटर ऑपरेटर, चाहर दीवारी, इंटरनेट कनैक्शन, केंद्रों पर लोहे का गेट आदि को दुरूस्त करा लिया गया है। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए केंद्रों के बाहर सिटिंग प्लान चस्पा किया गया है। 18 फरवरी से शुरू हो रहीं परीक्षा से दो दिन पहले सोमवार को केंद्रों पर सिटिंग प्लान देखने के लिए परीक्षार्थी भी पहुंचे। इस बार कांठ के इन 15 केंद्रों पर हाईस्कूल के 4415 और इंटरमीडिएट के 4208 परीक्षार्थी परीक्षाएं देंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र के साथ ही सभी केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने के लिए परीक्षा संकलन केंद्र बनाया गया है। सोमवार को कॉलेज के प्रधानाचार्य व केंद्र प्रभारी डॉ. कुमार देव अवस्थी ने बताया कि इस बार भी उनके कॉलेज को ही यूपी बोर्ड परीक्षाओं का संकलन केंद्र बनाया गया है। जिसके मद्देनजर उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रॉग रूम को भी तैयार कराया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को परीक्षा के पहले दिन सुबह की पाली में 08:30 से 11:45 बजे तक हाईस्कूल की हिंदी और दोपहर को दूसरी पाली में 02:00 से 05:15 बजे तक इंटरमीडिएट की सामान्य साहित्य की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें