फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हैंडपंपों से दूषित पानी निकलने से ग्रामीण नाराज

Tue, 17 Feb 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरोरा की आबादी में लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों और निजी हैंडपंपों से प्रदूषित पानी निकलने से ग्रामीण खफा हैं। सोमवार सुबह परेशान ग्रामीणों ने परिषदीय स्कूल के निकट जाकर बैठक की। बैठक के बाद जलनिगम और पंचायतराज विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि जिन समृद्ध ग्रामीणों के घर सबमर्सिबल पंप लगे हुए हैं उन्हें तो कोई समस्या नहीं है लेकिन जो ग्रामीण पेयजल के लिए अपने घरों में लगे निजी हैंडपंपों और इंडिया मार्का हैंडपंपों पर आश्रित हैं उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि हैंडपंपों से पीले रंग का प्रदूषित पानी निकल रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि प्रदूषित पानी पीने से पेट संबंधी अनेक रोग पैदा होने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों में जलनिगम के अधिकारियों के प्रति काफी गुस्सा दिखा। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि दो साल से अधूरे पड़े ओवरहेड वाटर टैंक का निर्माण यदि समय से पूरा हो गया होता तब ग्रामीणों को आसानी से अधिक गहराई वाला स्वच्छ पानी पीने को मिल जाता। बैठक के बाद अधिकारियों ने अधिशासी अभियंता जलनिगम, बीडीओ बिलारी और एडीओ पंचायत को अपनी मांगों का ज्ञापन भेजा। ज्ञापन भेजने और प्रदर्शन करने वालों में राजवती , ओमवती, मिथलेश, प्रवेश, सर्वेश, प्रियंका, रमेश शर्मा, रिंकू लाठर, सुधीर राज, नेपाल मौर्य, गोविंद प्रजापति, निशोक लाठर, नन्हें मिस्त्री आदि मुख्य थे। एडीओ पंचायत बिलारी शकील अहमद का कहना है कि हरोरा गांव में हैंडपंपों से प्रदूषित पानी निकलने की कोई शिकायत अभी तक उनके पास नहीं आई है। वह संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को गांव में भेजकर पेयजल टेस्ट किट से हैंडपंपों से निकल रहे पानी की जांच कराएंगे। ग्रामीणों को शीघ्र ही शुद्ध पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन



ब्लॉक बिलारी की ग्राम पंचायत हरोरा के प्रधान राजू सिंह का कहना है कि गांव की आबादी के हैंडपंपों से दूषित पानी निकलने की पुरानी समस्या है। दो साल पहले से गांव में बन रहे ओवरहैड वाटर टैंक का निर्माण अधूरा पड़ा है। वाटर टैंक परिसर में लगाए गए सोलर प्लांट की प्लेंटें भी असामाजिक तत्व निकालकर ले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें