फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 60 फीट गहरे कुएं में गिरा बंदर का बच्चा, मुरादाबाद में तीन घंटे रेस्क्यू, इस तरह निकाला बाहर...VIDEO

Thu, 29 May 2025 05:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के जीआईसी ग्राउंड के पास 60 फीट गहरे कुएं में गिरे बंदर के बच्चे को बचाने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे तक रेस्क्यू चलाया। एसआई ओम शुक्ला ने झाड़ियां हटवाकर रास्ता साफ कराया, फिर फायर ब्रिगेड के जवान ने कुएं में उतरकर बंदर को सुरक्षित बाहर निकाला। इसका वीडियो वायरल हो गया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में बंदर के बच्चे का कुएं से निकाला गया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के जीआईसी ग्राउंड के पास स्थित 60 फीट गहरे कुएं में एक बंदर का बच्चा गिर गया। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी लालबाग ओम शुक्ला मौके पर पहुंचे और उन्होंने माैके पर फायर ब्रिगेड के कर्मियों को बुलाया।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की टीम पूरी तैयारी के साथ घटनास्थल पर पहुंची। इससे पहले एसआई शुक्ला ने खुद हसिया लेकर कुएं के चारों ओर उगी झाड़ियों को काटा और आसपास की पूरी सफाई कराई। जिससे की रेस्क्यू में किसी प्रकार की बाधा न हो।

बंदर को सुरक्षित निकालने के लिए सबसे पहले एक बाल्टी में रस्सी बांधकर कुएं में डाला गया। इसमें एक खरबूजा भी रखा गया ताकि बंदर बाल्टी में बैठ जाए। बंदर न तो बाल्टी में बैठा और न ही उसने खरबूजे को हाथ लगाया।
विज्ञापन


इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने जवान को सुरक्षा उपकरणों से लैस कर कुएं में उतारा। करीब 60 फीट नीचे पहुंचकर जवान ने बंदर को धीरे-धीरे रस्सी पर बैठाया। इसके बाद बेहद सावधानी से उसे ऊपर खींचा गया।

तीन घंटे की मेहनत और सूझबूझ के बाद आखिरकार बंदर का बच्चा कुएं से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू सफल होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई। उन्होंने पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम की सराहना की। 

बागड़पुर गांव में एक साथ दिखे तीन तेंदुए, दहशत
पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गांव बागड़पुर की मढैया में एक साथ तीन तेंदुओं को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। गांव में रातभर अफरातफरी मची रही। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुओं को गांव से बाहर खदेड़ा। इन दिनों बागड़पुर और लोधीपुर राजपूत सहित बारह से अधिक गांवों में तेंदुओं का आतंक फैला हुआ है।

पिछले एक सप्ताह से तेंदुए आसपास के गांवों में लगातार दिख रहे हैं। पशुओं को निशाना बना रहे हैं। वन विभाग की टीम इन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। बागड़पुर की मढैया गांव निवासी अनूप सिंह ने बताया कि रात उनके भाई ने दरवाजा खोलकर देखा तो बाहर तीन तेंदुए बैठे थे।

यह देखकर पूरा परिवार दहशत में आ गया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर पूरा गांव इकट्ठा हो गया और ग्रामीणों ने मिलकर शोर मचाकर तेंदुओं को गांव से दूर भगा दिया।

विज्ञापन

खेत पर जाने से कतरा रहे किसान
बागड़पुर गांव के इब्राहिम ने बताया कि तेंदुओं के डर से किसानेां ने खेतों में जाना बंद कर दिया है। अगर यही स्थिति रही तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी। लोधीपुर गांव के अमरजीत सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से केवल पिंजरा लगाया गया है, सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।

इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।बागड़पुर गांव के इब्राहिम ने बताया कि तेंदुओं के डर से किसानेां ने खेतों में जाना बंद कर दिया है। अगर यही स्थिति रही तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी। लोधीपुर गांव के अमरजीत सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से केवल पिंजरा लगाया गया है, सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें