कार सवार अन्य लोग बाल-बाल बचे। वहीं हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। सुबह साढ़े छह बजे करीब मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर कस्बा गुन्नाैर के मोहल्ला फजल से होकर के सीमेंट के कट्टों से लदा एक ट्रक सहसवान जा रहा था।
उसी समय अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार को रौंदता हुआ हाईवे किनारे स्थित रामगोपाल के मकान में जा घुसा। ट्रक की टक्कर से रामगोपाल के मकान में बाथरूम की दीवार गिर गई। इसमें महिला नीतू (35) सिर में ईंट लगने से घायल हो गई। कार में सवार योगेश निवासी मोहल्ला मुंडा का आठ माह का बेटा शिवांश टक्कर लगनने से कार से छिटक कर दूर सड़क पर गिरने से घायल हो गया।
कार सवार अन्य लोग बाल-बाल बचे। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी महिला को निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मासूम शिवांश का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
इस दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। ट्रक चालक सुरजीत सिंह निवासी गांव नगला सुंदरपुर थाना जैथरा जनपद एटा ने बताया कि अचानक से उसके ट्रक की स्टेयरिंग फेल हो गयी। जिस कारण हादसा हो गया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सहम गए थे कार सवार लोग
मोहल्ला फजल में हाईवे किनारे हुई घटना को देख हर कोई हतप्रभ रह गया। ट्रक ने जिस कार को रौंदा उस कार में सात लोग सवार थे। ट्रक की टक्कर से कार पलट गई और कार में बैठा मोहल्ला मुंडा निवासी आठ माह का मासूम शिवांश हवा में उछल कर दूर सड़क पर जा गिरा और सिर में चोट लगने से घायल हो गया।
UP: 60 फीट गहरे कुएं में गिरा बंदर का बच्चा, मुरादाबाद में तीन घंटे रेस्क्यू, इस तरह निकाला बाहर...VIDEO
कार चालक मोहल्ला मुंडा के रहने वाले योगेश ने बताया कि वह सभी लोग कस्बा में से ही एक शादी समारोह में शामिल होकर घर जा रहे थे। कार में उसकी पत्नी पूजा, आठ माह का बेटा शिवांश, भाभी कविता, मां उर्मिला, बुआ रामदुलारी आदि सवार थे।
योगेश ने बताया कि वह कार से दो लोगों को उतार कर कार स्टार्ट करने वाला ही था कि उसी समय सामने आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार पलट गई। बेटा शिवांश हवा में उछल कर सड़क पर जा गिरा। दादी उर्मिला ने किसी तरह कार से निकल कर बेटे को उठाया।