फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आजम खां के मीठे बोल से नरम हुआ पूर्व सांसद एसटी हसन का लहजा, बोले- दिल खोल कर करूंगा स्वागत, वह बड़े नेता

Thu, 09 Oct 2025 10:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

लोकसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज रहे पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन का रुख अब नरम हो गया है। पहले वह आजम खां पर टिकट कटवाने का आरोप लगाते रहे। आजम खां के हालिया बयान के बाद हसन का लहजा बदल गया। उन्होंने कहा है कि आजम खां बुलाएंगे तो वह जरूर जाएंगे और मुरादाबाद आने पर उनका दिल से स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
आजम खां, अखिलेश यादव और एसटी हसन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में नामांकन के बाद टिकट कटने से नाराज होने वाले पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन का लहजा अब नरम हो गया है। डॉ. एसटी हसन की ओर से लगातार आरोप लगाया जाता रहा है कि उनका टिकट आजम खां के कहने पर काटा गया है। इसे वह खुले मंच पर भी कहते हुए नजर आते हैं।

विज्ञापन


आजम खां जमानत पर जेल से बाहर आए उस वक्त भी पूर्व सांसद का दर्द छलक उठा था लेकिन अब आजम खां के मीठे बोल की वजह से पूर्व सांसद का लहजा भी नरम हो गया है। दरअसल रामपुर में जब पत्रकारों ने आजम खां से डॉ. एसटी हसन की नाराजगी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने बेहद सधे हुए अंदाज में कहा कि वह नाराज हैं तो क्या हुआ।

उन्हें मनाने के लिए किसी दिन उनके घर चला जाऊंगा। वह अपने दरवाजे पर मेरा स्वागत भी करेंगे। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूर्व सांसद का सुर भी पूरी तरह से बदल गया। पूर्व सांसद ने आजम खां के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आजम खां बड़े नेता हैं। नाराज होना उनका हक भी है और अधिकार भी।
विज्ञापन


उनके जीवन में आजम खां की अहमियत बड़ी है। आजम खां ने ही उन्हें टिकट दिलवाया था लेकिन अगली बार अगर वह उनकी जगह किसी और को लड़ाना चाहते थे तो पहले से बता देना था। फिर वह उनका भी बड़ा दिल देखते। नामांकन के बाद टिकट कटने की जानकारी मिली जिससे उनका दिल टूटा है। इसके बावजूद आजम खां अगर रामपुर बुलाएंगे तो वह जरूर जाएंगे। या फिर वह मुरादाबाद आएंगे तो दिल खोलकर उनका स्वागत करेंगे।

विज्ञापन

अखिलेश को सपा दफ्तर प्रकरण की दी जानकारी
सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल रामपुर पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और उन्हें कार्यालय प्रकरण की पूरी जानकारी दी। अखिलेश यादव ने विस्तृत रिपोर्ट लेते हुए निर्देश भेजने का आश्वासन दिया है।

जिलाध्यक्ष जयवीर यादव के मुताबिक रिपोर्ट में छह अक्तूबर के घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी गई है और बताया गया है कि जिला प्रशासन ने महज चार दिनों की मोहलत दी है। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि इलाहाबाद हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी गई है लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है जिससे स्टे भी नहीं मिल सका है।

जिलाध्यक्ष के अनुसार अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया है कि वह इस प्रकरण को लेकर बातचीत करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष के अलावा महामंत्री फुरकान अली, लाखन सैनी, विकास चौधरी, नौशाद पाशा, जगराम सिंह, विजयवीर यादव, योगेंद्र यादव, डॉ. कमरे आलम, आशकार अहमद और बाबर खां शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें