फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 1700 किमी का सफर तय कर उड़ीसा से मुरादाबाद पहुंची नशे की खेप, 113 क्विंटल गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

Wed, 28 Jan 2026 07:51 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)

सार

एसटीएफ मेरठ और मुरादाबाद पुलिस ने उड़ीसा से लाए जा रहे गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ मेरठ और पाकबड़ा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में नशीले पदार्थों की तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दिल्ली हाईवे पर बागड़पुर ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मास्टरमाइंड अभी भी फरार है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से एक ट्रक मुरादाबाद आ रहा है। इसमें लदी लकड़ियों के नीचे गांजा छिपाया गया है।

तलाशी लेने पर पुलिस को ट्रक से कुल 113 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ट्रक मालिक राकेश निवासी जटपुरा थाना डिलारी, नन्हें निवासी जटपुरा थाना डिलारी और आसिफ निवासी कांकरखेड़ा थाना डिलारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बड़ी मात्रा में नशे की खेप पकड़े जाने पर चेकिंग पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। उड़ीसा से मुरादाबाद तक का सफर लगभग 1700 किलोमीटर का है। इस लंबे रास्ते में तस्करों ने कई राज्यों की सीमाएं लांघीं, दर्जनों टोल प्लाजा पार किए और कई ढाबों पर रुके लेकिन कहीं भी चेकिंग नहीं हुई।

सवाल यह है कि इतनी बड़ी खेप मुरादाबाद की सीमा तक कैसे पहुंच गई। पूछताछ में मुख्य आरोपी राकेश ने कबूल किया कि वह लोग उड़ीसा से 7 हजार रुपये प्रति किलो की दर से गांजा खरीदते थे और यहां 10 हजार रुपये में बेचते थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें