फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अनाड़ी’ के हाथ गाड़ी, मासूम को मार डाला

Tue, 29 Mar 2016 03:56 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मासूम अंगद - फोटो : फाइल
विज्ञापन
मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर में कार चलाना सीख रहे नाबालिग ने सवा साल के एक मासूम को रौंद दिया। बुरी तरह घायल मासूम को जिंदगी की आस में लेकर घर वाले साईं अस्पताल पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों के जुटने से पहले कार स्वामी का परिवार संग फरार हो गया।
विज्ञापन


मासूम के परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कर दिया। आरोपी नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला सब्जी मंडी निवासी अनिल कुमार ऑटो चालक हैं। अनिल की पत्नी अंशु अपने डेढ़ साल के बेटे अंगद और तीन साल की बेटी आरोही को लेकर अपने भाई जसवंत सिंह के घर कांशीराम नगर में आई थीं। जसवंत के घर के पास ही कार चालक अनूप कुमार का मकान है।

वह बिजली विभाग के किसी अधिकारी की स्विफ्ट डिजायर कार को किराये पर चलाता है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे अनूप का चौदह वर्षीय बेटा कालोनी में ही कार चलाना सीख रहा था। ड्राइवर के बगल वाली सीट पर भी एक व्यक्ति बैठा हुआ था। नूप के किशोर बेटे ने कालोनी में तेजी से कई चक्कर लगाए। इसी बीच जसवंत का भांजा अंगद खेलते हुए घर से बाहर आ गया। किशोर ने उस पर कार चढ़ा दी। जिसमें अंगद बुरी तरह से जख्मी हो गया। आस-पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े तो किशोर कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर जसवंत की मां रामकली और बहन भी बाहर निकल आईं। तब अंगद मौके पर पड़ा तड़प रहा था। परिजन उसे लेकर साईं अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन घर लौट आए। तब तक किशोर के परिजन अपने मकान में ताला लगाकर फरार हो चुके थे। पुलिस ने जसवंत की तहरीर पर  किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें