फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी, जनता एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनों में अनारक्षित हो सकता है सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दीपावली, भैयादूज और छठ पूजा के मौके पर रेलवे रेल यात्रियों को तोहफा देने की तैयारी कर रहा है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट होने के कारण रेलवे जनरल कोचों से आरक्षण हटाने की तैयारी कर रहा है। इंटरसिटी, लखनऊ मेल समेत मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनों में यात्रियों को अनारक्षित सफर का लाभ मिल सकता है। इसके लिए रेलवे बोर्ड की ओर से औपचारिक घोषणा शेष है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में बनारस-बरेली, प्रयागराज-बरेली, लखनऊ-चंडीगढ़, लखनऊ मेल आदि महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा बरेली-दिल्ली इंटरसिटी में एमएसटी लागू करने की मांग मुख्यालय को भेजी गई है। जल्द ही इस ट्रेन में दैनिक रेलयात्री मासिक टिकट बनवा सकेंगे।
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बढ़ती जा रही है। लगातार यात्रियों की ओर से अनारक्षित कोचों की डिमांड आ रही है। इसे देखते हुए मुख्यालय से जनरल कोचों में आरक्षण की अनिवार्यता खत्म करने की अपील की गई है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि एक-दो दिन में घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में मिल सकती है सुविधा
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक
04315-16 बरेली-दिल्ली-बरेली (एमएसटी के साथ)
04235-36 बनारस-बरेली-बनारस
04307-08 प्रयागराज-बरेली-प्रयागराज
04609-10 ऋषिकेश-श्री माता वैष्णो देवी-ऋषिकेश
04663-64 देहरादून-अमृतसर-देहरादून
04265-66 बनारस-देहरादून-बनारस
04041-42 दिल्ली-देहरादून-दिल्ली
05127-28 बरेली-नई दिल्ली-बरेली
04207-08 प्रतापगढ़-दिल्ली-प्रतापगढ़
02229-30 लखनऊ-दिल्ली-लखनऊ
02231-32 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ
सात ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की तैयारी
मुरादाबाद। कई ट्रेनों में रेलवे अतिरिक्त कोच जोड़ने की तैयारी भी कर रहा है। हालांकि ये अतिरिक्त कोच पूरी तरह आरक्षित होंगे। इनमें यात्रियों को जनरल टिकट की सुविधा नहीं मिलेगी। राप्ती गंगा, जनता स्पेशल एक्सप्रेस समेत मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली सात ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त कोच जोड़े जा सकते हैं। इसके लिए 27 अक्तूबर को मुरादाबाद मंडल से जोनल मुख्य बड़ौदा हाउस को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें