फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

Thu, 30 Jul 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। क्षेत्र के जालपुर रेलवे हाल्ट के पास रामनगर से मुरादाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे पैसेंजर ट्रेन रामनगर से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। इसी दौरान जालपुर हाल्ट के पास एक अज्ञात व्यक्ति अचानक ट्रेन के सामने आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोको पायलट शव को रेलवे स्टेशन पीपलसाना भोजपुर लेकर पहुंचे,



सूचना पाकर पहुंची भगतपुर पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन




पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर विधिक कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।



थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। शिनाख्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें