फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चंद्रवंशी समाज में शिक्षा और एकता पर दिया जोर

Thu, 30 Jul 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी में चंद्रवंशी समाज के सम्मेलन में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते अति​थि-संवाद
विज्ञापन
बिलारी। नगर में कर्बला रोड स्थित चंद्रदेव महाराज मंदिर पर बुधवार दोपहर चंद्रवंशी समाज का वार्षिक समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मुरादाबाद मंडल के अलग-अलग स्थानों से बड़ी संख्या में चंद्रवंशी समाज के लोग पहुंचे। वक्ताओं ने चंद्रवंशी समाज में शिक्षा के प्रसार और समाज की एकता को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान चंद्रवंशी समाज के मेधावी छात्रों को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में विशेष अतिथि भाजपा के विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान, भाजपा के पूर्व विधान परिषद सदस्य परमेश्वरलाल सैनी रहे। अन्य अतिथि के तौर पर मंचासीन नरेश कुमार चंद्रवंशी, रामप्रसाद आर्य चंद्रवंशी, नितिन कुमार चंद्रवंशी, प्रभु दयाल चंद्रवंशी, राकेश कुमार चंद्रवंशी, वीरेंद्र कुमार चंद्रवंशी, गिरीश चंद्रवंशी, नरेश भोजवाल, संजीव चंद्रवंशी आदि रहे। समारोह का संयुक्त संचालन संजय जैन और प्रभु दयाल चंद्रा ने किया।
समारोह में चंद्रवंशी समाज के बीती हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले मेधावी छात्रों साक्षी, अंजलि, अर्चना, राधिका, तनवी, बॉबी, सुहानी चंद्रा, पायल, खुशी, कशिश, अभय और रोहित आदि छात्रों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। समारोह आयोजन में रामप्रकाश आर्य, मोहनलाल चंद्रवंशी, नितिन चंद्रवंशी, गिरीश बाबू चंद्रवंशी, नरेश चंद्रवंशी, राकेश चंद्रवंशी, जयप्रकाश चंद्रवंशी, प्रेमपाल चंद्रवंशी, वीरेंद्र कुमार चंद्रवंशी, दिनेश कुमार चंद्रवंशी, अजय चंद्रवंशी, बिजेंद्र चंद्रवंशी, मोतीराम चंद्रवंशी, रामगोपाल चंद्रवंशी, प्रमोद चंद्रवंशी, सचिन चंद्रवंशी, संजीव चंद्रवंशी, मोहित चंद्रवंशी, धर्मपाल चंद्रवंशी, प्रभुदयाल चंद्रवंशी, बृजलाल चंद्रवंशी और सुरेश चंद्रवंशी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

समारोह शुरू होने से पहले चंद्रवंशी समाज के बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने चंद्रदेव महाराज मंदिर पर हाजिरी देकर प्रसाद चढ़ाया और मनौतियां मांगीं। समारोह में बड़ी संख्या में चंद्रवंशी समाज की महिलाएं भी पहुंची। अनेक नवविवाहित जोड़ों ने भी मंदिर प्रसाद चढ़ाया। समारोह आयोजन के मौके पर चंद्रदेव महाराज मंदिर पर विशाल मेला भी लगा। मेले में तरह-तरह के खानपान, खेल-खिलौने और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें