रजपुरा (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के बबराला-अनूपशहर मार्ग पर पुलिस चौकी के नजदीक बाइक अनियंत्रित हो सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। इसमें मजूदर की मौके पर ही मौत हुई है।
मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे के गांव चाऊपुर की मड़इया निवासी मजदूर भूचरण (50) बाइक से अनूप शहर जा रहा था। जैसे ही बबराला-अनूपशहर मार्ग पर पुलिस चौकी के पास पहुंचा। उसकी बाइक अनियंत्रित हो सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चौकी इंचार्ज चमन सिंह ने बताया परिजनों को सूचना दी गई है तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद