फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के सामने आ गई तेंदुए की फैमिली, मुश्किल से बचाई जान

Sun, 26 Jun 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
तेंदुआ
विज्ञापन
खेत में खाद डालते समय किसान का तेंदुए के जोड़े से सामना हो गया। एक बार तो उसके होश उड़ गए। लेकिन उसने हिम्मत से काम लिया और तेंदुए के हमला करने से पहले ही किसान ने मुट्ठी में भरा खाद तेंदुए पर फेंक दिया। आंख में जाने से तेंदुआ तिल मिलाकर भाग गया। वहीं पर दो शावक भी दिखाई दिए। क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए का खौफ व्याप्त हो गया है। 
विज्ञापन

शेरपुर के किसान ऋषिपाल पुत्र निहाल सिंह ने अपना घर शेरपुर डांडी स्थित खेत पर ही बना लिया है। वह परिवार सहित यहीं पर रहते है। वह खेत में खाद डाल रहे थे। आहट हुई तो किसान ने आगे बढ़कर देखा। तो सामने ही एक तेंदुआ उस पर हमला करने की पोजिशन में था। वह हमला करता उससे पहले ही ऋषिपाल ने मुट्ठी में भरी खाद उसके चेहरे पर फेंक दी। 
खाद के कुछ दाने तेंदुए की आंख में चले गए। जिससे वह तिलमिला उठा और जोर की गुर्राहट के बाद भाग गया। ऋषिपाल अभी संभला भी नहीं था कि दूसरी ओर उसे मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के संग दिखाई दी। तब तक उसने शोर मचा दिया, जिसके बाद पास में ही काम कर रहे नन्हे, विजय कुमार आदि किसान आ गए। 
विज्ञापन

उन्हें आता देख मादा तेंदुआ एक शावक को मुंह में दबाकर खेतों में चली गई। दूसरा शावक भी रेंगता हुआ खेत के अंदर चला गया।

]इसके बाद से शेरपुर, रूस्तमपुर, गांवड़ी, खूंटखेड़ा, मल्लीवाला आदि में फिर से खौफ व्याप्त हो गया है। ऋषिपाल सिंह ने कहा कि इसकी सूचना वन विभाग को नहीं दी है। क्योंकि पिछले काफी समय से तेंदुए का शोर मचा है लेकिन अभी तक उसे पकड़ा नहीं गया है। वहीं स्थानीय वन कर्मी नेमपाल सिंह ने कहा कि कोई सूचना नहीं है लेकिन अब मौके पर जाकर देखेेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें