फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामगंगा किनारे अवैध खनन का वीडियो बना रहे दो युवकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के देवापुर गांव के पास रामगंगा के किनारे अवैध खनन का वीडियो बना रहे दो युवकों को खनन माफिया और उसके साथियों ने घेर लिया। दोनों को बंधक बनाकर पीटा और मोबाइल से वीडियो भी डिलीट करा दिया। किसी तरह पीड़ित आरोपियों के चंगुल से निकलकर भागे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के सैफपुर पल्ला निवासी पान सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 25 दिसंबर की सुबह करीब आठ बजे देवापुर के पास रामगंगा के किनारे अवैध खनन हो रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर पान सिंह अपने साथी के साथ मौके पर पहुंच गया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। पान सिंह का कहना है कि जेसीबी से डंपर को लोड किया जा रहा था। इसी दौरान वहां खनन माफिया अपने 15-20 साथियों के साथ आ गए। उन्होंने पान सिंह और उसके साथी को घेर लिया। आरोपी परवेज और साजिद ने उन्हें बंधक बना लिया और पिटाई की। इसके बाद मोबाइल से वीडियो भी डिलीट करा दिए। किसी तरह पान सिंह और उसका साथी मौके से भागे और पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर परवेज और साजिद के खिलाफ बीएनएस की धारा 127 (2) और 351 (3) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें