फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीतापुर के घोड़ों काे लक्ष्य से नहीं भटका सके पटाखे, भीड़ और वाहन

विज्ञापन
डॉ बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में 27वीं मिडले रिले प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते घुडसावर।अमर उजा
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीतापुर के बेड़े में शामिल आर्मी के घोड़े इस बार की प्रतियोगिता में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को मिडले रिले स्पर्धा में सीतापुर के घोड़े रणकुंभ, शाहीन और चंचल को पटाखे, भीड़ और वाहनों के हाॅर्न का शोर भी लक्ष्य से नहीं भटका सका। तीनों घोड़ों ने सबसे कम समय 113.54 सेकेंड में दूरी तय बाजी मारी जबकि दूसरे नंबर पर भी सीतापुर बी टीम रही।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर बाद तीन बजे प्रतियोगिता में मिडले रिले स्पर्धा कराई गई जिसमें सीतापुर टीम ए के घुड़सवार हिमांशु कुमार ने घोड़े रणकुंभ, अविनाश कुमार ने घोड़े शाहीन और अजय सिंह ने घोड़े चंचल पर सवार हुए। हरी झंडी मिलते ही घुड़सवारों ने अपने लक्ष्य को पाने के लिए घोड़ों को की कमान ढीली की तो घोड़े ने छलांग लगा दी। पहली बाधा पहाड़नुमा मिट्टी को पार करते हुए वाहनों के हॉर्न, भीड़ और फिर पटाखों के शोर के बीच से दूसरी बाधा भी पार ली। इसके बाद मैदान में इधर-उधर पड़ी लाशों की डमी के बीच से निकलकर अपना लक्ष्य 113.54 सेकेंड में पूरा कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे नंबर पर सीतापुर बी टीम के घुड़सवार मोहित कुमार घोड़े दारा, कुलदीप कुमार घोड़े अहिल्या, मो. नाजिर घोड़े राजा पर सवार होकर 122.09 सेकेंड में पूरा कर दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे नंबर पर बरेली की टीम के अनुराग कुमार घोड़े सरिता, रविंद्र कुमार घोड़े रेम्मो और शुभम कुमार घोड़े इला पर सवार रहे। पुलिस अकादमी की टीम के प्रमोद कुमार मौर्य घोड़े उर्वी, मुकेश बाबू घोड़े मोंटीना, तुषार कांत घोड़े नेल्शन पर सवार होकर चौथे नंबर पर रहे। पुलिस अकादमी के एएसपी महेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता का समापन होगा जिसमें डीजी ट्रेनिंग राजीव सभरवाल विजेता टीम और खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

सईस स्पर्धा में घुड़सवार सुधीर और घोड़े उर्वी की जोड़ी जीती
मुरादाबाद। प्रतियोगिता में यूपी पुलिस सईस स्पर्धा में मुरादाबाद पुलिस अकादमी के घुड़सवार सुधीर ने घोड़े उर्वी पर सवार होकर पहला स्थान हासिल किया। लखनऊ टीम के घुड़सवार चंद्रशेखर यादव ने घोड़े सरिता पर सवार होकर दूसरा स्थान पर कब्जा किया है जबकि सीतापुर टीम के घुड़सवार अशोक शर्मा ने घोड़े शाहीन पर सवार होकर तीसरा स्थान और अलीगढ़ टीम के घुड़सवार कृपाल सिंह ने घोड़े मस्तमौला पर सवार होकर चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें