फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कनाडा में नौकरी लगवाने के नाम पर दो युवकों से सवा दो लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कनाडा में नौकरी लगवाने के नाम पर दो युवकों से आरोपी ने सवा दो लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर पीड़ितों ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कुंदरकी क्षेत्र निवासी नईम और मुशर्रफ अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि तीन माह पहले भगतपुर क्षेत्र निवासी युवक से उनकी मुलाकात हुई। उसने दुबई और कनाडा में कई युवकों की नौकरी लगवाए जाने की बात कही। नईम और मुशर्रफ को आरोपी पर विश्वास हो गया और कनाडा में नौकरी लगवाने के लिए सवा दो लाख रुपये आरोपी को दे दिए। दिसंबर के पहले सप्ताह में कनाडा में 35 हजार रुपये प्रति माह की नौकरी लगवाने का विश्वास दिया था तय समय पर भी आरोपी ने पीड़ितों को कनाडा नहीं भिजवाया और टाल मटोल करने लगा। रकम वापस मांगने पर आरोपी धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें