फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुकान के किराये को लेकर दो पक्ष भिड़े, जिला पंचायत सदस्य समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

कस्बे में दुकान के किराये को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। शोर शराबा होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जिला पंचायत सदस्य समेत चार लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। पुलिस ने चारों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई करते हुए एसडीएम सदर की कोर्ट में पेश किया।
मूंढापांडे निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान में जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद शमी ने बुक डिपो खोलने के लिए किराये पर ली थी। आरोप है कि दो साल से मोहम्मद शमी ने उन्हें दुकान का किराया नहीं दिया है। कब्जे की नियत से दुकान में ताला लगा दिया है। पुष्पेंद्र ने बुधवार सुबह दुकान के ताले तोड़ दिए और अपने ताले लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य और उनके परिजन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने ताले खोलने को कहा तो पुष्पेंद्र ने दुकान का बकाया किराया मांगा। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य तथा उसके भाई ने गाली गलौज करने लगे। जबकि जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद शमी ने पुलिस को बताया कि वह दुकान खरीदने के लिए कुछ रुपये दे चुके हैं। पुष्पेंद्र ने जबरन दुकान में अपने ताले लगा दिए हैं। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस मोहम्मद शमी, उनका भाई राशिद तथा दूसरे पक्ष के पुष्पेंद्र, सोनू को थाने ले गई। एसएचओ केके वर्मा ने बताया कि चारों लोगों का शांति भंग में चालान करने के बाद एसडीएम सदर की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें