फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कुंदरकी में युवकों ने डीजे पर किया तमंचे पर डिस्को, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 10:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
तमंचे के साथ डांस करते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुंदरकी क्षेत्र के नानपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात में नवजात के नामकरण की पार्टी में कुछ युवकों के डीजे पर तमंचे लेकर डांस करने का मामला सामने आया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में मझोला थाना क्षेत्र के गांव धीमरी निवासी शिवा और जतिन को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव नानपुर में बृहस्पतिवार की रात में नवजात के नामकरण का कार्यक्रम था। जिसमें डीजे भी लगाया गया था। रात में ही डीजे पर डांस करते समय कुछ युवक तमंचा लहराने लगे। इस बीच किसी ने इसकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जो पुलिस तक पहुंच गई। इस पर पुलिस नानपुर गांव पहुंची और डीजे को बंद कराया।

प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी शिवा और जतिन को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए है। इनमें एक आरोपी वीडियो में डांस करता भी नजर आ रहा है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें