फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों को सड़क पर शौच कराने वाले पर दो हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त संजय चौहान ने शनिवार सुबह अधीनस्थों के साथ शहर के कई स्थानों पर विकास कार्यों तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सड़क पर एक व्यक्ति अपने दो कुत्तों को शौच कराकर गंदगी करता पाया गया। जिसका मौके पर दो हजार रुपये का चालान किया गया व भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को एकता द्वार के सामने मिशन कंपाउंड में लगी प्रदर्शनी के बाहर सड़क पर गंदगी मिली। अंदर कोई डस्टबिन रखी नहीं पाया गया। इस पर सहायक नगर आयुक्त को प्रदर्शनी संचालक को नोटिस जारी करने तथा जुर्माना वसूलने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। महिला थाने से आगे सड़क किनारे रोड पटरी पर कुछ ठेले लगे हुए पाए गए। क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को उक्त ठेले को हटवाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त को जैन मंदिर के आगे सड़क पर निर्माण और तोड़फोड़ का कचरा पड़ा मिला। उसे भी हटवाने तथा जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने नालियों की सफाई के भी निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी, अधिशासी अभियंता बिजेंद्र कुमार पाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ट्रैक सूट पहने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें