फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ख्वाजपुर धनतला से लापता दो किशोर हरिद्वार में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव ख्वाजपुर धनतला के दो किशोर परिजनों को बिना बताए साइकिल से हरिद्वार पहुंच गए। 24 घंटे बाद परिजनों को दोनों को हरिद्वार के चंडी घाट पर मिले। दोनों बालकों के सकुशल मिलने पर परिजनों व पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार दोनों शनिवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के पास साइकिल से घूम रहे थे। देर शाम तक जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उनके नहीं मिलने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी रविवार की पूरी रात दोनों की तलाश की। जानकारी के अनुसार, किशोरों का एक रिश्तेदार हरिद्वार जा रहा था, उसने दोनों को हरिद्वार के चिड़ियापुर में देखा और उनके घर पर फोन किया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
परिजनों के अनुसार दोनों किशोर रविवार को शाम चार बजे चंडी घाट पर मिले। परिजनों का कहना है कि दोनों किशोर कुछ नहीं बता रहे हैं। उन्होंने संभावना जताई कि दोनों कांवड़ लाने वाले भक्तों से प्रेरित होकर हरिद्वार गए होंगे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने भी दोनों बालकों के सकुशल मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें