मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर नगर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। कांवड़ मार्गाें पर रोशनी के लिए 130 स्विचमैन की तैनाती की गई है। साथ ही तीन सुपरवाइजर भी तैनात किए गए है। छह हाईड्रोलिक लोडर भी लगाए गए हैं।
शहर में कांवड़ियों के जत्थाें की आवाजाही रामपुर, कांठ रोड और दिल्ली रोड से होती है। नगर निगम क्षेत्र में कांवड़ मार्ग की लंबाई करीब 30 किमी है। इस मार्ग पर करीब 1300 लाइट प्वाइंट हैं। कांवड़ियों को कोई पथ प्रकाश की कोई दिक्कत न हो इसके लिए नगर निगम की ओर से कांठ रोड पर 40, दिल्ली रोड पर 60 और रामपुर रोड पर 30 स्विचमैन की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा तीनों मार्गाें पर एक-एक सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। साथ ही दो-दो हाईड्रोलिकग लोडर भी लगाए गए हैं।
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के मुताबिक शहर के प्रमुख मंदिरों पर हर सोमवार को जनरेटर और झालर के जरिये प्रकाश व्यवस्था कराई जाएगी। 450 सफाई मित्र भी लगाए गए हैं।