कांठ। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कांठ क्षेत्र से दो किलो से अधिक चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी सुदेश पाल सिंह ने बताया कि सूचना पर रहीस निवासी उमरी कलां को पीरजादा कब्रिस्तान के पास से पकड़ा गया। उसके पास से एक किलो 103.5 ग्राम चरस और 700 रुपये बरामद हुए। उपनिरीक्षक शिवम कुमार विशिष्ट ने अफजाल उर्फ सोनू निवासी नसीरपुर कांठ को जमनिया आजम मार्ग से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक किलो 82.5 ग्राम चरस और 720 रुपये मिले। पूछताछ में दोनों ने चरस बेचने की बात स्वीकार की। रहीस पर छजलैट, कांठ, नूरपुर और स्योहारा थानों में पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।